अखिलेश यादव से क्यों नाराज हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, इस्तीफा देकर बना ली अपनी नई पार्टी

Published : Feb 20, 2024, 02:08 PM ISTUpdated : Feb 20, 2024, 02:29 PM IST
swami prasad maurya resigns akhilesh yadav samajwadi party

सार

लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में अखिलेश यादव को बड़ा झटका मिला है। उनकी पार्टी के सीनियर नेता स्वामी प्रसाद मोर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ नई पार्टी बनाने का ऐलान भी किया है।

लखनऊ. तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी के सीनियर नेता स्वामी प्रसाद मोर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह रिजाइन एसपी को तगड़ा झटका साबित हो सकता है। मोर्या ने इस्तीफा देकर एक चिट्टी अखिलेश यादव को भी लिखी है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया इस्तीफा

दरअसल, स्वामी प्रसाद मोर्या ने एमएलसी पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद अध्यक्ष को बाकाएदा एक पत्र भी लिखा है। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पत्र में स्वामी ने लिखा-महोदय मैं विधान परिषद के रूप में चुना गया था। क्योंकि मैंने अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए अब एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

क्यों स्वामी प्रसाद ने छोड़ी सपा

स्वामी प्रसाद मोर्या ने समाजवादी पार्टी के छोड़ने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा-मेरे साथ भेदवाव किया जा रहा था। साथ ही बताया कि सबसे जरूरी यह है कि रामचरितमानस और अयोध्या में राम के अभिषेक को लेकर पार्टी के किसी नेता ने मेरा कोई बचाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह थी कि मेरी ही पार्टी के सीनियर नेताओं ने यह कहकर मेरा बचाव नहीं किया कि यह मेरा निजी बयान है, इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के इस रवैये से मैं आहत हुआ और पार्टी छोड़ने का मन बना लिया।

कौन हैं स्वामी प्रसाद मोर्य...

स्वामी प्रसाद मोर्या की गिनती उत्तर प्रदेश के सीनियर नेताओं में होती है। उनका अपना निजी वोट बैंक है, वह कुशवाहा जाति से आते हैं। यूपी में कुशवाहा समाज का प्रतिशत भी ज्यादा है। वह इससे पहले भाजपा में भी रह चुके हैं। वह पहली योगी सरकार में मंत्री थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी में भाजपा छोड़कर सपा जॉइन की थी।

मोर्या ने अपनी नई पार्टी का नाम यह रखा

स्वामी प्रसाद मोर्य ने 13 फरवरी को सपा के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। अब यानि 7 दिन बाद ही उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया। मोर्य ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। इतना ही नहीं मौर्य ने पार्टी का झंडा लांच किया। जो कि नीला, लाल और हरे रंग का है। पट्‌टी वाले इस झंडे में बीच में RSSP लिखा हुआ है।

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल