UP weather: एक बार फिर यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

Published : Oct 03, 2023, 07:19 AM ISTUpdated : Oct 03, 2023, 07:21 AM IST
heavy rain

सार

एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कुछ राज्यों में लौटते मानसून के बीच बारिश की अनुकूल स्थितियां बन ही हैं। मौसम विभाग ने पूर्वांचल में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 

लखनऊ. एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कुछ राज्यों में लौटते मानसून के बीच बारिश की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और पूर्वांचल में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और उसके आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है।

चित्रकूट, चंदौली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिर सकती है।

भारत में मानसून और बारिश का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, दक्षिणी कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

झारखंड-बिहार का मौसम और बारिश का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी कोंकण और गोवा और केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई।

ओडिशा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

ऑस्कर विनर 'स्माइल पिंकी' फेम लड़की के मिर्जापुर घर पर क्यों चलने जा रहा बुलडोजर?

क्या राममंदिर के उद्धाटन पर राहुल गांधी, अमिताभ-शाहरुख भी आएंगे?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट बनेगा भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस एयरपोर्ट
योगी सरकार की 'StartinUP' पहल से उत्तर प्रदेश बनता जा रहा स्टार्टअप हब