उमेश पाल हत्याकांड: गुड्डू मुस्लिम ने दिल्ली से मंगवाए थे असलहे, तस्कर अवतार ने पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Published : May 01, 2023, 11:51 AM IST
guddu muslim umesh pal cctv footage

सार

उमेश पाल की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गुड्डू मुस्लिम के द्वारा ही असलहे मंगवाए गए थे। पूछताछ में तस्कर अवतार के द्वारा यह खुलासा किया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी गुड्डू मुस्लिम को लेकर नोटिस जारी किया है।

प्रयागराज: उमेश पाल की हत्या मामले में असलहों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पड़ताल में पता लगा है कि असलहे दिल्ली से मंगवाए गए थे। इन असलहों का इंतजाम गुड्डू मुस्लिम के द्वारा किया गया था। अंतरराज्यीय असलहा तस्कर के जरिए ही हथियारों को मंगवाया गया था। असलहों को लेकर खुलासा सप्लायर अवतार सिंह और दिल्ली में पकड़े गए असद के तीन सहयोगियों द्वारा किया गया है।

स्पेशल सेल की पूछताछ में खुले कई राज

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस को गुड्डू मुस्लिम की तलाश है। उसकी तलाश में पुलिस ने घर के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के द्वारा मार्च में असलहा तस्कर अवतार सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके तार सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि कई राज्यों से जुड़े हैं। अवतार से जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही खालिद और जीशान नाम के दो युवकों को 10 विदेशी असलहे सप्लाई किए गए थे। इसी बीच 28 मार्च को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा जीशान और खालिद को शेख सराय इलाके से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से दो पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई थी। उनकी निशानदेही पर 31 मार्च को दिल्ली के ही जावेद को भी गिरफ्तार किया गया था।

गुड्डू मुस्लिम ने मंगवाए थे 10 असलहे

तीनों से पड़ताल में पता लगा कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद और गुलाम दिल्ली पहुंचे थे। यहां पर वह कई दिनों तक छिपे भी रहे थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों युवकों ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोप गुड्डू मुस्लिम ने अवतार के जरिए ही 10 असलहे मंगवाए थे। इन सब के बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा गुड्डू मुस्लिम के नाम का नोटिस भी जारी हुआ है।

गुड्डू मुस्लिम ने अपराध में नाम आने और परिजन की रोकटोक पर छोड़ दिया था घर, जेल जाने पर अतीक अहमद ने करवाई थी जमानत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल