गर्लफ्रेंड भगाने के आरोप में जेल से छूटा तो फिर लड़की संग फरार, ऐसा क्या हुआ कि बाग में लटकी मिली दोनों की लाश

Published : May 10, 2023, 11:49 AM IST
murder

सार

यूपी के उन्नाव में एक युवक लड़की भगाने के आरोप में जेल गया। जमानत पर जेल से छूटने के बाद फिर उसी लड़की के साथ फरार हो गया। जिसे भगाने के आरोप में जेल गया था। परिजनों ने पुलिस से फिर शिकायत दर्ज कराई। दोनों की तलाश शुरु हुई तो…

उन्नाव (Unnao News): यूपी के उन्नाव में एक युवक लड़की भगाने के आरोप में जेल गया। जमानत पर जेल से छूटने के बाद फिर उसी लड़की के साथ फरार हो गया। जिसे भगाने के आरोप में जेल गया था। परिजनों ने पुलिस से फिर शिकायत दर्ज कराई। दोनों की तलाश शुरु हुई तो मंगलवार को आम के बाग में फंदे से लटकती हुई दोनों की लाश मिली। पुलिस ने प्रेमी जोड़े की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला उन्नाव के आसीवन के जखैला गांव का है।

जमानत पर छूटने के बाद फिर लड़की के साथ फरार

जानकारी के अनुसार, कायमपुर का युवक अपने ही गांव की एक लड़की के साथ फरार हो गया था। पिता की शिकायत के बाद बीते 16 मार्च को पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया। बीते 1 मई को युवक को जमानत मिल गई और वह जेल से छूटकर फिर गांव आया। लड़की के पिता ने एक बार फिर सोमवार को पुलिस में शिकायत दी कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया है। उनकी लड़क शाम से ही गायब है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

आम के बाग में पेड़ से लटकी मिली लाश

पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरु कर दी। मंगलवार का दिन बुरी खबर लेकर आया। दोनों की लाश जखैला गांव के आम के बाग में पेड़ से लटकती मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस महकमे के बड़े अफसर भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्रेमी जोड़ा अलग-अलग समुदाय से आते थे। इसी वजह से परिजन दोनों के रिश्ते के पक्ष में नहीं थे।

लड़की के पिता समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़के के सिर, पेट, गले और पेट में चोट के निशान मिले हैं। उसके बाद लड़के के भाई की तहरीर पर लड़की के पिता समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लड़के के भाई का आरोप है कि देर रात दोनों को तालाब के किनारे से पकड़ा गया और लड़के की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। लड़की को भी गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम