उन्नाव: दूसरी बेटी के जन्म पर हैवान बना पति, पत्नी पर चाकू-बेल्ट और डंडे से किया हमला

Published : Feb 26, 2023, 05:33 PM IST
unnao

सार

यूपी के उन्नाव में बेटी होने पर पति और ससुराल वालों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान महिला का एक हाथ टूट गया औऱ वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने FIR दर्ज कराई है।

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले में एक पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा। पत्नी का कुसूर इतना था कि उसने बेटी को जन्म दिया था। बेरहमी से पीटने के दौरान पति ने पत्नी का हाथ तोड़ दिया। वहीं आरोप है कि युवक के परिवार वालों ने भी इस अपराध में बेटे का साथ दिया। बेटी के जन्म से नाराज आरोपित पति ने पत्नी पर बेल्ट, डंडे और चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जब मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पति ने महिला को डेढ़ साल और 1 महीने की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता करीब आधे घंटे तक घर के बाहर दरवाजे पर बैठी रही। लेकिन आरोपी ने गेट नहीं खोला।

पिता ने दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट

बता दें कि यह घटना माखी थाना क्षेत्र के खडहरा गांव की है। इसी बीच किसी ने पीड़िता के मायके वालों को मामले की जानकारी दे दी और स्थानीय लोग पीड़िता को लेकऱ अस्पताल गए। वहीं मौके पर पहुंचे पिता ने बेटी की हालत देखकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले खडहरा गांव निवासी दीपू के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी के डेढ़ साल बाद बेटी के होने से ससुराल वाले उसे ताना मारने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। वहीं कुछ समय बाद महिला दूसरी बार गर्भवती हो गई। इस दौरान महिला की सास बेटा होने के लिए उसे कई जगह आशीर्वाद दिलाने भी ले गई।

आरोपित पति की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं 1 महीने पहले दूसरी बेटी के जन्म पर घर में रोना-धोना मच गया। आरोप है कि महिला को उसके पति दीपू ने अस्पताल में पीटा था। लेकिन तब मामला शांत हो गया था। दूसरी बेटी के जन्म के बाद महिला अपने मायके चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि वह 3 दिन पहले अपने ससुराल वापस आई है। ससुराल वापस आने के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ने किया ताजमहल का दीदार, देखें Photos

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ