कढ़ाई पनीर में निकला चिकन का टुकड़ा, प्रशासन ने रेस्टोरेंट किया बंद? वीडियो वायरल

Published : Aug 11, 2025, 11:15 AM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 11:20 AM IST
unnao restaurant veg nonveg order controversy food safety investigation

सार

Chicken in Paneer: उन्नाव के एक रेस्टोरेंट ने ऑनलाइन वेज ऑर्डर में नॉनवेज परोस दिया, जिससे परिवार की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। प्रशासन ने जांच कर रेस्टोरेंट को बंद किया, और वेज-नॉनवेज किचन अलग करने के आदेश दिए गए हैं।

Unnao Restaurant Controversy : सावन के पावन माह में और रक्षाबंधन के खास मौके पर एक छोटी सी गलती ने उन्नाव के एक परिवार की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया। एक रेस्टोरेंट ने ऑनलाइन वेज खाने के ऑर्डर में नॉनवेज डिश परोस दी, जिससे विवाद और गुस्सा दोनों फैल गए। क्या यह महज एक भूल थी या सिस्टम में कहीं बड़ी चूक हुई? आइए जानें पूरा मामला।

उन्नाव के मगरवारा निवासी धीरज सिंह ने शनिवार रात अपने परिवार के लिए ऑनलाइन वेज ऑर्डर दिया था। इसमें कढ़ाई पनीर, पनीर फ्राई राइस और पांच रुमाली रोटियां शामिल थीं। लेकिन जब खाने की थाली पर परोसे गए पनीर में नॉनवेज का एक टुकड़ा मिला, तो परिवार में भारी नाराजगी फैली। धीरज सिंह, जो एक मंदिर के सेवादार भी हैं, ने कहा कि यह घटना उनके धार्मिक आस्था के लिए गंभीर अपमान है। खासकर सावन और रक्षाबंधन जैसे पावन अवसरों पर वेज खाने के बजाय नॉनवेज मिलने से परिवार का विश्वास टूट गया। उन्होंने रेस्टोरेंट की इस लापरवाही पर तुरंत जिला प्रशासन को शिकायत की।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav ने BJP पर लगाया चुनावी भ्रष्टाचार का आरोप, EC की भूमिका पर सवाल

प्रशासन ने क्यों किया रेस्टोरेंट को बंद?

शिकायत मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। ADM वित्त के निर्देश पर खाद्य अधिकारी शैलेश दीक्षित ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि ऑनलाइन ऑर्डर में वेज और नॉनवेज के बीच अदला-बदली हो गई थी। साथ ही रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज खाना एक ही किचन में पकाया जा रहा था, जो साफ तौर पर नियमों के खिलाफ है।

खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट से मैदा और ग्रेवी के नमूने लिए और सख्त निर्देश दिए कि वेज और नॉनवेज खाना पूरी तरह से अलग-अलग किचन में बनाए जाएं। तब तक रेस्टोरेंट को पूरी तरह बंद रखा गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू: क्या बनेंगे नए रिकॉर्ड, और क्या है विपक्ष की तैयारी?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
25 हजार रुपये के लिए दोस्त बना दुश्मन! पार्टी के बहाने बुलाकर रितिक की बेरहमी से हत्या