उन्नाव: सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल, CM योगी ने जताया दुख

Published : Jan 23, 2023, 09:41 AM IST
UNNAO

सार

यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है।

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले में रविवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंदते हुए कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार खाई में गिर गई और पीछे से उस पर डंपर पलट गया। बता दें कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। वहीं अन्य परिवार के पिता, बेटा और दामाद और एक अन्य युवक की इस हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचलगंज थाने में शाम 7 बजे के आसपास हादसा हुआ है।

हाइवे पर लगाया जाम

लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक आजाद नगर चौराहे पर अनियंत्रित हो गया। सड़क किनार खड़े 5 लोगों को रौंद दिया। इसके बाद आगे खड़ी कार को टक्कर मार दी। बता दें कि इस हादसे में 50 वर्षीय शकुंतला, उनकी बेटी शिवानी, बाइक सवार 32 वर्षीय छोटे लाल, 60 वर्षीय विमलेश तिवारी, उनका 30 वर्षीय बेटा शिवांग और नवाबगंज निवासी पूरन दीक्षित की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाद नाराज लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। वहीं ड्राइवर को हिरासत में लेकर जा रहे PRD जवान दर्शन लाल की नाराज भीड़ ने पिटाई कर दी।

सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नाराज लोगों को शांत कराया। वहीं लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर 6 लोगों की मौत की सूचना पर डीएम अपूर्वा दुबे, ADM नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। बता दें कि मृतक के परिजनों से हादसे की जानकारी लेकर मामले पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही सीएम योगी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

'रामचरितमानस में सब बकवास, इस पर लगे बैन' सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान आया सामने

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक भीषण गर्मी जारी, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान
अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?