
75 Year Old Man 30 Year Old Woman: यूपी के औरैया जिले से एक हैरान करने वाली लव स्टोरी सामने आई है। यहां 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत ने साबित कर दिया है कि प्यार में उम्र सिर्फ एक नंबर है। दोनों के बीच 45 साल का फासला है, लेकिन फिर भी वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। इनकी सगाई हो चुकी है और नवरात्रि के बाद दोनों शादी करेंगे।
रानी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं। वह रामसुगर की बेटी की सहेली हैं और अक्सर उससे मिलने उनके घर आती थीं। इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में दोनों की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास परिवार वाले और पड़ोसी भी खड़े हैं। 45 साल के इस बड़े अंतर की वजह से यह लव स्टोरी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।
75 साल के रामसुगर, 30 साल की रानी राजपूत से शादी करने जा रहे हैं। दोनों को एक साल पहले मुहब्बत हुई थी। रिंग सेरेमनी हो चुकी है। नवरात्रि बाद शादी होगी। रानी इंस्टाग्राम पर Reel बनाती है। वो रामसुगर के घर उसकी बेटी से मिलने आती थी। इसी दौरान इश्क हो गया
📍जिला औरैया, उत्तर प्रदेश
— Sachin Gupta (@Sachingupta) 15 अक्टूबर, 2026
#औरैया
♦ 75 वर्षीय रामसुगर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से हुआ प्यार।
♦ सहार के अरियारी गांव की प्रेम कहानी चर्चा में, सगाई का वीडियो वायरल।
♦ परिवार के मुताबिक, जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
@DMAuraiya @auraiyapolice
#AuraiyaNews #RaniRajput #ViralVideo #LoveStory #UttarPradesh
— Knews (@Knewsindia) 15 अक्टूबर, 2026
75 Year Old Man to Marry 30 Year Old Woman in Uttar Pradesh’s Auraiya -Uttar Pradesh, where 75-year-old Ramsugar is reportedly set to marry 30-year-old Rani Rajput.
#Auraiya #UttarPradesh #LoveStory #Ramsugar #RaniRajput #breakingnews https://t.co/vj5IRFYF56
— Kripa Upadhyay (@KripaUpadh77785) 15 अक्टूबर, 2026
एक्स पर सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स इस कपल को नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 'जाट वर्ल्ड' नाम के एक एक्स अकाउंट ने दोनों को दिल से शुभकामनाएं दीं। वहीं, कुछ लोग 45 साल के गैप को लेकर मजे भी ले रहे हैं। कई यूजर्स ने रामसुगर को 'शुगर डैडी' कहकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने पूछा कि 'क्या प्यार वाकई अंधा होता है?' इसके अलावा, कुछ यूजर्स रामसुगर की प्रॉपर्टी को लेकर भी कयास लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।