UP News: योगी सरकार लाएगी आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति-2026, UP बनेगा वेलनेस हब

Published : May 24, 2026, 11:30 PM IST
up ayush health wellness policy 2026

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति-2026’ लागू करने के निर्देश दिए हैं। नई नीति के तहत यूपी को योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और वेलनेस टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा, जिससे रोजगार और निवेश भी बढ़ेगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति-2026’ को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को केवल इलाज तक सीमित न रखकर आयुष, योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा और वेलनेस सेवाओं के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष सेवाओं को आधुनिक प्रबंधन, गुणवत्ता मानकों और पर्यटन से जोड़कर ऐसा मॉडल तैयार किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार और निवेश के अवसर भी बढ़ें।

धार्मिक पर्यटन के साथ जुड़ेगा आयुष और वेलनेस सेक्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आयुष और वेलनेस सेक्टर से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने वाराणसी, अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक शहरों के आसपास हीलिंग और वेलनेस आधारित पर्यटन विकसित करने की संभावनाओं पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयुष संस्थानों को केवल उपचार केंद्र नहीं, बल्कि वेलनेस, प्रशिक्षण, रिसर्च और रोजगार सृजन के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए।

प्रदेश में संचालित हैं हजारों आयुष स्वास्थ्य केंद्र

बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में 3,953 आयुष स्वास्थ्य इकाइयां, 1,034 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 225 योग वेलनेस सेंटर और 19 आयुष चिकित्सा महाविद्यालय संचालित हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयुष सेवाओं का विस्तार गुणवत्ता और मानकीकरण के साथ किया जाए। इसके लिए पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर और 100 बेड वाले एकीकृत आयुष चिकित्सा एवं प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाएंगे।

पंचकर्म, योग और डिजिटल हेल्थ सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

प्रस्तावित नीति के तहत एकीकृत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आयुष वेलनेस एवं चिकित्सा केंद्र और प्रशिक्षण आधारित संस्थानों के विकास की योजना बनाई गई है। इन केंद्रों में पंचकर्म, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, डिजिटल हेल्थ सेवाएं, रिसर्च और नवाचार गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा का बेहतर लाभ मिल सके।

निजी निवेश और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष आधारित वेलनेस इकोनॉमी को मजबूत बनाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए त्वरित मंजूरी देने और परियोजनाओं के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित नीति में निवेश आधारित सब्सिडी, संचालन प्रोत्साहन, ब्याज सब्सिडी, स्टाम्प ड्यूटी में छूट और रोजगार आधारित प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है।

कई मंडलों में बनेंगे नए एकीकृत आयुष कॉलेज

मुख्यमंत्री ने मीरजापुर, गोंडा, मेरठ, आगरा और बस्ती मंडलों में एकीकृत आयुष महाविद्यालय स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को आधुनिक आयुष चिकित्सा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए।

ओपीडी सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने आयुष चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाओं को बेहतर बनाने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और पंचकर्म जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष सेवाओं को गुणवत्ता और जनविश्वास से जोड़ते हुए मरीजों को बेहतर उपचार और वेलनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी रिसर्च गतिविधियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर में रिसर्च और नवाचार गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थायी फैकल्टी की नियुक्ति जल्द पूरी करने और इसे आयुष चिकित्सा पद्धतियों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी के इन जिलों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम
'SBI की लापरवाही से हुई चोरी?' राम मंदिर मामले में चंपत राय का बड़ा दावा