CM योगी ने UP बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्रों को यूं दी बधाई, कह दी बड़ी बात

Published : Apr 20, 2024, 05:31 PM ISTUpdated : Apr 20, 2024, 05:36 PM IST
cm Yogi Adityanath

सार

UP board 10th 12th result 2024 : उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटर का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें सीतापुर के शुभम वर्मा ने 12वीं टॉप किया है तो वहीं प्राची निगम 10वीं क्लास की टॉपर छात्रा बनी हैं।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), ने शनिवावर को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं तो वहीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट पास का प्रतिशत 82.60% रहा है। दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। यानि लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। बता दें कि शुभम वर्मा ने 12वीं टॉप किया है तो वहीं प्राची निगम 10वीं क्लास की टॉपर छात्रा बनी हैं।

सीएम योगी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में पास छात्रों को दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। माँ शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

ये रहे यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के टॉप-5 स्टूडेंट

1. सीतापुर के शुभम वर्मा ने 489/500 97.80% अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की है।

2. बागपत के विशु चौधरी 488/500 97.60% को राज्य में दूसरी रैंक मिली है।

3. वहीं अमरोहा काजल सिंह 488/500 97.60% ने भी दूसरी रैंक प्राप्त की।

4. सीतापुर के राज वर्मा 488/500 97.60% को दूसरी रैंक मिली।

5. सिद्धार्थ नगर चार्ली गुप्ता 488/500 97.60% अंक के साथ दूसरी रैंक मिली।

यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉप-5 स्टूडेंट्स

1. सीतापुर की ही प्राची निगम ने 10वीं क्लास में टॉप किया है। उन्हें 598 मार्क्स (98.50%) मिले हैं।

2. वहीं सकेंड नंबर पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर हैं, जिन्हें 590 मार्क्स मिले हैं।

3. तीसरे स्थान पर चार स्टूडेंट हैं। सीतापुर की नव्या सिंह, सीतापुर की ही स्वाति सिंह, जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी, चारों को 98 फीसदी नंबर मिले हैं।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल