UP Board Exam Schedule: यहां जानें प्रैक्टिकल और थ्योरी एग्जाम की पूरी जानकारी

Published : Dec 21, 2024, 01:47 PM IST
UP board exam 2024 important guidlines

सार

यूपी बोर्ड 2025 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी! प्रैक्टिकल से लेकर थ्योरी तक, कम समय में तैयारी की बड़ी चुनौती। 54 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा।

UP BOARD EXAM 2025 | यूपी बोर्ड ने साल 2025 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार परीक्षाओं का समय पहले से भी कम रखा गया है, जिससे छात्रों को अपनी रणनीति और तैयारी को और मजबूत बनाना होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि बोर्ड ने प्रैक्टिकल से लेकर थ्योरी तक की तारीखें घोषित कर दी हैं।

प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल

यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी:

  • पहला चरण: 23 जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2025
  • दूसरा चरण: 1 फरवरी, 2025 से 8 फरवरी, 2025

12वीं के छात्रों के लिए स्कूल स्तर पर प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित होंगे।

प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा

  • प्री-बोर्ड परीक्षाएं छात्रों को मुख्य परीक्षा के पहले तैयारी को परखने का मौका देंगी।
  • प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा की तारीखें: 11 से 21 जनवरी, 2025
  • हाईस्कूल के प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगे।

प्राइवेट छात्रों को परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अपने परीक्षा केंद्रों से संपर्क करना होगा।

थ्योरी परीक्षा: 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की थ्योरी परीक्षा का टाइमटेबल भी जारी कर दिया है।

  • शुरुआत: 24 फरवरी, 2025
  • समाप्ति: 12 मार्च, 2025

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे:

  • छात्र: 28,90,454
  • छात्राएं: 25,24,065

यह भी पढ़ें : 

कन्नौज में अनोखी प्रेम कहानी: लड़की बनी लड़का, प्रेमिका से रचाई शादी

एक महिला, दो पति! गले में 2 मंगलसूत्र! 2 पतियों को कैसे करती है मैनेज?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द