एक महिला, दो पति! गले में 2 मंगलसूत्र! 2 पतियों को कैसे करती है मैनेज?

Published : Dec 21, 2024, 11:37 AM ISTUpdated : Dec 21, 2024, 12:49 PM IST
up deoria woman two husbands social media video viral managing marriage

सार

देवरिया में एक महिला का दावा है कि वो दो पतियों के साथ एक ही घर में रहती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला ने बताया कैसे वो अपना दिन मैनेज करती है। क्या ये सच है या सिर्फ़ पब्लिसिटी स्टंट?

देवरिया, उत्तर प्रदेश | आपने एक व्यक्ति की 2 पत्नियां तो ज़रूर देखी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक महिल का कहना है कि वह एक ही घर में दो पतियों के साथ सुख-शांति से रह रही है। और यह कोई कहानी नहीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला आराम से यह सब बताती हुई नजर आ रही है। अब सवाल ये उठता है कि क्या यह महिला अपने दिन को 'मैनेज' कर पा रही है, या फिर ये सब सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए किया जा रहा है?

दो शादियां और एक ही घर, कैसे मैनेज करती है महिला?

भारत में शादी को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल माना जाता है, और हिंदू धर्म के मुताबिक एक व्यक्ति को एक ही शादी करने की इजाजत होती है। लेकिन देवरिया की यह महिला उन पारंपरिक नियमों को तोड़ते हुए एक साथ दो शादियां करने का दावा करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के गले में दो मंगलसूत्र हैं और वह एक ही घर में दोनों पतियों के साथ रह रही है।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

महिला का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपने दो पतियों के साथ कैसे वक्त बिताती है। महिला ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह बड़े आराम से दोनों पतियों को टाइम दे पाती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं और उसे "फीमेल अरमान मलिक" कहकर चुटकी ले रहे हैं।

क्या यह है सच्चाई या सिर्फ वायरल होने की कोशिश?

हालांकि, महिला की बातें कितनी सच्चाई पर आधारित हैं, इसका अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। कई लोग मानते हैं कि यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया जा रहा है, और शायद महिला की दो शादियां नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें : 

पड़ोसियों से रंजिश में बेटे ने रच डाली पिता की हत्या की साजिश,ऐसे हुआ खुलासा!

संभल का बिजली चोर सांसद? बिजली चोरी के आरोप में हुआ बुलडोजर एक्शन!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कफ सिरप माफिया की दहशत: क्या करोड़ों की कोठियों का आकलन करने से भी डर गए एक्सपर्ट?
UP-CAMP से बदलेगी हवा की सेहत: 304 मिलियन डॉलर की परियोजना से प्रदूषण पर नियंत्रण