अप्रैल में आएगा UP Board Result 2025 ! लेकिन क्या यह तारीख सही है? जानें अब!

Published : Apr 01, 2025, 03:04 PM IST
up board result 2025 upmsp 10th 12th result date check online marksheet

सार

UP Board 10th 12th result: यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार! कॉपियों का मूल्यांकन जारी है। अप्रैल अंत तक या मई के पहले सप्ताह में परिणाम आने की संभावना है।

UP Board result expected date: यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद अब छात्रों की नजरें रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करेगा। इस बार 2 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अगर किसी कारणवश देरी होती है, तो मई के पहले सप्ताह में हर हाल में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

2 करोड़ 96 लाख कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का काम 19 मार्च 2025 से शुरू हुआ था, जो 2 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस साल कुल 54,37,233 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 3,02,508 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की 1,63,22,248 और इंटरमीडिएट की 1,33,71,607 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

पिछले वर्षों में कब आए थे रिजल्ट?

  • 2024 - 20 अप्रैल
  • 2023 - 25 अप्रैल
  • 2022 - 18 जून
  • 2021 - 31 जुलाई
  • 2020 - 27 जून

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

छात्रों के लिए अहम जानकारी

  • यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
  • छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।
  • रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपने नतीजे चेक करें और किसी भी अफवाह से बचें।

यह भी पढ़ें: Agra Metro से बदलेगी ट्रांसपोर्ट की दुनिया, नए कॉरिडोर से मिलेंगी शानदार सुविधाएं! कैसा होगा कॉरिडोर ?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MPSP शताब्दी वर्ष 2032: CM योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य- 100 संस्थाएं, 1 लाख विद्यार्थी और मॉडल बस्तियां
दुल्हन बनीं कथावाचक निधि की मुस्कुराहट ने जीता दिल, देखिए वेडिंग एलबम