CM योगी आदित्यनाथ हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

Published : Oct 17, 2024, 07:13 PM ISTUpdated : Oct 17, 2024, 07:14 PM IST
Yogi-Adityanath-attends-swearing-in-ceremony-of-Haryana-Nayab-Singh-Saini-government

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और 'विकसित हरियाणा, विकसित भारत' की कामना की।

लखनऊ, 17 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पंचकूला में हुए हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को भी बधाई दी।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

साकार होगी 'विकसित हरियाणा, विकसित भारत' की संकल्पना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लिखा - नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके (नायब सिंह सैनी) यशस्वी नेतृत्व में 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना साकार होगी।

CM योगी ने आरती, केके बेदी, श्याम सिंह राणा को भी दी बधाई

नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, रादौर से श्याम सिंह राणा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी तथा 28 सितंबर को आरती सिंह राव व श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी के लखनऊ-कानपुर से आगरा-बनारस तक तूफानी बारिश, जानिए आपके जिले का हाल
शताब्दी एक्सप्रेस पर हमला: मोहन भागवत ही थे निशाना या कोई और? किसने और क्यों फेंका पत्थर?