भाजपा नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री का निधन, प्रदेश और पार्टी में शोक की लहर

Published : Nov 09, 2023, 02:16 PM ISTUpdated : Nov 09, 2023, 02:23 PM IST
आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी

सार

यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन होने से प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया है। वे लखनऊ से विधायक भी रह चुके हैं और एमपी व बिहार के राज्यपाल रह चुके स्व. लालजी टंडन के बेटे हैं। उनके निधन से देश में शोक की लहर छा गई है। रक्षा मंत्री से लेकर भाजपा नेता तक सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मी​डिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ के पूर्व विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी के निधन से मुझे गहरा दुख है। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!

 

 

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Investment Roadshow Tokyo: योगी के नेतृत्व में यूपी बना निवेश का ग्लोबल हब, ऑटो कंपनियों ने बताया ग्रोथ इंजन
Mathura Junction Video: सिर्फ एक कप चाय के लिए गुंडा बन गया GRP का सिपाही-WATCH