CM योगी का महाकुंभ 2025 संकल्प: स्वच्छता की शपथ, क्या है तैयारी?

Published : Nov 28, 2024, 09:49 AM IST
Yogi-Adityanath-administered-the-oath-of-clean-Prayagraj-Mahakumbh-2025

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुम्भ 2025 को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने जनता को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रयागराज। महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रहा। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ महाकुम्भ का संकल्प लिया और साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प

  • विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपने समस्त दायित्वों का निर्वहन करूंगा
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करूंगा और दूसरों को भी इसे इस्तेमाल न करने लिए जागरूक करूंगा
  • दोना-पत्तल, कुल्हड़, जूट बैग और कपड़े के थैले का सदैव इस्तेमाल करूंगा और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगा
  • कचरा कूड़ेदान में फेकूंगा और अपने शहर, गांव, मंदिर, आश्रम एवं पर्यटन स्थलों को साफ रखूंगा
  • स्वच्छता की ओर बढ़ाया गया मेरा एक कदम पावन गंगा और त्रिवेणी संगम को स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!