महाकुंभ 2025: सन्यासियों का ऐसा धांसू वीडियो नहीं देखा होगा, झूम उठेंगे आप

महाकुंभ 2025: सन्यासियों का ऐसा धांसू वीडियो नहीं देखा होगा, झूम उठेंगे आप

Published : Jan 07, 2025, 09:08 PM IST
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में अखाड़ों के भव्य छावनी प्रवेश और नागा सन्यासियों के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गए हैं। आध्यात्म और संस्कृति के इस संगम में देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

महाकुंभ नगर, प्रयागराज। संगम नगरी में महाकुंभ 2025 का आयोजन आध्यात्म, संस्कृति और आस्था का अनोखा संगम प्रस्तुत कर रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु इस महायोजना का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस भव्य महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ों का भव्य छावनी प्रवेश और नागा सन्यासियों का अनोखा अंदाज है। अखाड़ों की शोभायात्रा ने संगम नगरी के माहौल को भक्तिमय बना दिया। झांकियों में अखाड़ों की परंपरा, साधना और धर्म का प्रदर्शन हुआ, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक रहा।

अखाड़ों के छावनी प्रवेश के दौरान नागा सन्यासियों की अनोखी झलकियां श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण बनीं। महाकुंभ के दौरान नागा सन्यासी अपने विविध रूपों में देखे जा सकते हैं। नागा सन्यासियों का जीवन त्याग, साधना और आत्मसंयम का प्रतीक है। उनका अलौकिक रूप और संयमित जीवनशैली, भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर, आध्यात्मिक साधना को समर्पित है।

महाकुंभ 2025 में अखाड़ों के छावनी प्रवेश ने संगम नगरी के वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। श्रद्धालु इस भव्य आयोजन को न केवल देख रहे हैं, बल्कि इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना रहे हैं। नागा सन्यासियों के दर्शन और अखाड़ों की परंपराओं को करीब से देखना, श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला