UP में आएगी होमगार्ड भर्ती की बड़ी वैकेंसी? 44,000 पदों पर नौकरी पाने का मिलेगा सुनहरा मौका

Published : May 17, 2025, 12:00 PM ISTUpdated : May 17, 2025, 12:37 PM IST

UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में 44,000 होमगार्ड की भर्ती जल्द शुरू! लिखित परीक्षा और बढ़ी हुई दौड़ के साथ होगी चयन प्रक्रिया। 2011 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भर्ती।

PREV
18
UP में फिर बजेगी होमगार्ड की भर्ती की घंटी!

उत्तर प्रदेश में जल्द ही 44,000 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पुलिस विभाग से जुड़कर सेवा करने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नया बोर्ड गठित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

28
लिखित परीक्षा से होगा सिलेक्शन

इस बार होमगार्ड भर्ती के लिए सिर्फ दौड़ ही नहीं, बल्कि लिखित परीक्षा भी कराई जाएगी। इससे जिलावार मेरिट लिस्ट बनेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन निष्पक्ष तरीके से होगा। यह पहली बार है जब भर्ती में इतनी पारदर्शिता लाई जा रही है।

38
दौड़ बढ़ी, अब लगेगा और जोर

पुरानी भर्ती प्रक्रिया में दौड़ 2 किमी थी, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 2.5 किमी करने पर विचार किया जा रहा है। इससे उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस का और बेहतर परीक्षण किया जा सकेगा। तैयारी कर रहे युवा अब से और मेहनत शुरू कर दें!

48
2011 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भर्ती

होमगार्ड की आखिरी भर्ती 2011 में हुई थी। अब 13 साल बाद, 44 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता खुल रहा है। फिलहाल 73 हजार जवान कार्यरत हैं, जबकि कुल स्वीकृत पद 1,18,348 हैं। यानी बड़ी संख्या में खाली पद भरे जाएंगे।

58
अब मुख्यालय करेगा भर्ती की कमान

भर्ती पहले जिला स्तर पर होती थी, लेकिन अब इसे होमगार्ड मुख्यालय स्तर से कराने की योजना है। इससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। शासन में इस प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है और जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

68
44 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग में 44,000 पदों पर भर्ती की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में जवान रिटायर हुए हैं, जिससे फोर्स की संख्या घटी है। अब इन खाली पदों को भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

78
इतने पद, इतनी उम्र और इतना योग्यता

पहले चरण में 22,000 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 10वीं पास उम्मीदवार, जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट और मेडिकल टेस्ट होंगे।

88
महिलाओं को मिलेगा खास मौका

इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यानी पहले चरण की 22,000 भर्तियों में लगभग 4,400 महिला होमगार्ड चुनी जाएंगी। यह महिलाओं को सुरक्षा बलों में सम्मानजनक अवसर देगा और जेंडर बैलेंस को मजबूत करेगा।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories