51 साल की मां, 18 साल के प्रेमी संग फरार! कानपुर में प्रेम कहानी का अनोखा मोड़

Published : Dec 23, 2024, 11:00 AM IST
Love couple

सार

कानपुर में 51 साल की चार बच्चों की मां अपने 18 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला, जिसके बाद थाने में हंगामा हुआ।

उत्तरप्रदेश,कानपुर | कहते हैं कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती, और उत्तर प्रदेश के कानपुर में इसका एक अजीबो-गरीब उदाहरण सामने आया है। यहां एक 51 साल की महिला, जिसके चार बच्चे हैं, को अपने से 33 साल छोटे प्रेमी से इश्क हो गया। दोनों की मोहब्बत इतनी गहरी थी कि एक दिन महिला अपने नाबालिग प्रेमी को लेकर घर से फरार हो गई। महिला के बच्चों को जब इस प्रेम कहानी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, और जब पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला, तो थाने में खूब हंगामा हुआ।

मां और प्रेमी की छिपी मोहब्बत

यह मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कुंडनी इलाके का है। यहां एक 51 साल की महिला के पति की नौकरी बाहर थी, और महिला के चार बच्चे थे, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। महिला की जान-पहचान 18 साल के एक लड़के से हुई, जो गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वह छिपकर मिलने लगे। इस बारे में जब महिला के बच्चों को पता चला, तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद महिला और उसका प्रेमी खेतों में मिलने लगे।

भागने के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला

एक दिन मौका पाकर महिला अपने प्रेमी को लेकर फरार हो गई। वह प्रेमी के घर में जाकर रहने लगी। जब बच्चों को इस बारे में पता चला तो उनकी चिंता बढ़ी, लेकिन इज्जत की वजह से उन्होंने तुरंत कदम नहीं उठाए। फिर महिला की शादीशुदा बेटी ने थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने दोनों की खोज शुरू की और जल्द ही दोनों को ढूंढ निकाला।

थाने में हुआ हंगामा

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने लाकर पूछताछ की। यहां भी दोनों की जिद की कोई कमी नहीं थी। वह दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे, जिससे थाने में हंगामा मच गया। आखिरकार, पुलिस ने समझाने के बाद दोनों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़े : 

लखनऊ बैंक डकैती: 3 घंटे, 42 लॉकर, लाखों गायब! क्या आपका पैसा सुरक्षित है?

पीलीभीत एनकाउंटर: पुलिस ने कैसे घेरकर ढेर किए गुरदासपुर हमले के मास्टरमाइंड!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ