साथ में सोये पति-पत्नी, अचानक खुली पति की आंख, उड़ गए होश! फिर...

Published : Dec 28, 2024, 10:05 AM IST
 UP mahoba news newlywed suicide instagram reels dispute viral video railway track death

सार

महोबा में रील्स बनाने के शौक ने एक नवविवाहित महिला की जान ले ली। पति के रोकने पर पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश, महोबा | महोबा शहर में किराए के मकान में रहने वाले नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में रील्स की सनक ने ऐसी त्रासदी लाई कि खुशियों का घर मातम में बदल गया। पति अंडे का ठेला लगाता था, जबकि पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक था। सात महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे इस कपल के बीच रील्स की वजह से विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया।

रील्स के कारण बढ़ा विवाद

गुरुवार रात पति शफीक ने अपनी पत्नी जुलेखा को रील बनाने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शफीक ने बताया कि पत्नी खाना बनाने की बजाय इंस्टाग्राम पर फिल्मी गानों पर रील बना रही थी। शफीक ने गुस्से में उसे डांटा, जिसके बाद पत्नी ने खाना परोसा और दोनों सोने चले गए।

आधी रात घर से गायब हुई पत्नी

रात के बीच अचानक पति की आंख खुली तो जुलेखा घर पर नहीं थी। शफीक ने पूरे घर में पत्नी को ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान जुलेखा का शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर मिला। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षिप्त थी, जिसने हर किसी को झकझोर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पति के बयान के मुताबिक, रील बनाने से मना करने पर जुलेखा ने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :

चंदौली : खाना लेट, दूल्हा भागा, इंतज़ार में बैठी रही दुल्हन! फिर…

31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो नहीं आएगी Kisan Samman Nidhi...!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर