उत्तर प्रदेश: मेरठ में 14 साल की लड़की अगवा, CCTV वीडियो में दिखा तीन लड़के कर रहे थे पीछा

Published : Nov 24, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : Nov 24, 2023, 12:03 PM IST
cctv video

सार

मेरठ में 14 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें लड़की को भागते और तीन लड़कों द्वारा उसका पीछा करते देखा जा सकता है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 14 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया है। लड़की का अपहरण तीन युवकों ने किया। घटना का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़की को भागते देखा जा सकता है। उसके पीछे तीन लड़के भागते हुए आते हैं।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक व्यक्ति ने X पर सीसीटीवी फुटेज शेयर किया। उसने इसे मेरठ पुलिस को टैक किया। इसके बाद जल्द ही खबर आसपास के इलाके में फैल गई। पुलिस अगवा की गई लड़की की तलाश कर रही है।

 

 

लड़की लापता, अभी तक नहीं मिली खबर

अगवा की गई लड़की शुक्रवार सुबह तक लापता थी। उसके बारे में कोई खबर नहीं मिली थी। घटना बुधवार- गुरुवार की रात करीब 2.30 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में डेट और टाइम दिख रहा है। मेरठ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जवाब दिया, "मामले के संबंध में लोहिया नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

पिता ने की तलाश, लेकिन नहीं मिली बेटी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अगवा की गई लड़की के पिता सुबह उठे तो पाया कि बेटी गायब है। उन्होंने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन लड़की नहीं मिली। इसके बाद लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने गांव के रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा। वे यह देखकर चौंक गए कि उनकी बेटी का तीन लड़के पीछा कर रहे हैं। पीछा करने वाले लड़कों की पहचान सिकंदर, महित और निक्की के रूप में हुई है।

 

 

मेरठ पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लड़की और तीनों आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोरखपुर में CM योगी करेंगे जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन, पिपरौली को मिलेगा नया ITI
माघ मेला 2026: प्रयागराज की सड़कों पर नियॉन-स्पाइरल लाइट्स, शहर बनेगा दिव्य और जगमग