मिर्जापुर: मां के दर्शन को गए थे श्रद्धालु, बीच रास्ते में हो गई दर्दनाक मौत

Published : Jul 28, 2024, 01:26 PM ISTUpdated : Jul 28, 2024, 04:31 PM IST
ROAD ACCIDENT1

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बुरी खबर सामने आई है, जहां एक बस ने श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसों कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई घायल है।

मिर्जापुर सड़क हादसा। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ऑटो और बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 लोगों की स्थिति गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक-"विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया दमुआन गांव के पास मिर्जापुर-प्रयागराज रास्ते से ऑटो गुजर रहा था, जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु बैठे हुए थे। सारे लोग मिर्जापुर से प्रयागराज जा रहे थे। तभी बस ने टक्कर मारी दी।"

टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सड़क में लगे जाम को हटाया और रोड पर से दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को हटाने का काम किया। इसके लिए बड़ी मशीन मांगवाई गई। हादसे में घायल और मृत लोगों के परिवार वालो को भी सूचित किया गया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसा

कल ही शनिवार को यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और करीब 300 मीटर दूर घसीटते हुए आगे ले गया। दुर्घटना में चालक समेत 2 की मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।

यूपी में सड़क हादसों का लेखा-जोखा

साल 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक- यूपी मे कुल कुल 41,746 सड़क हादसे हुए थे, जिसमें पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रदेश के लोगों ने जान गंवाई। मरने वालों की संख्या 22 हजार 595 थी, जबकि ये आंकड़ा 2021 में 21,227 था। इस दौरान 28,541 लोगों को रोड एक्सिडेंट में गंभीर चोटें भी आई।

ये भी पढ़ें: छेड़खानी से तंग आकर युवती ने मौत को गले लगाया, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान