उत्तर प्रदेश के हरदोई में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने मौत को गले लगा लिया है। छात्रा पड़ोस के दबंगों की हरकतों से काफी दिनों से परेशान चल रही थी।

लऊनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने छेड़खानी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आसपास रहने वाले दबंगों के चलते ही उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। यह घटना अपने आप में कई सवाल खड़े करती है कि प्रदेश में दबंगों का इतना खौफ है कि लड़कियां यहां सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस भी इनके आगे बेबस है। युवती ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती ने सुससाइड नोट में लीखी ये बात
युवती ने मरने से पहले लिखे अपने सुसाइड नोट में ये बयां किया है कि वह किस कदर दबंगों की छेड़खानी से परेशान हो चुकी थी। युवती ने पड़ोस के लड़कों पर धमकाने, अश्लील हरकत करने और छेड़खानी का आरोप भी लगाया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन लड़कों ने उसका और परिवार का जीना मुश्किल कर रखा है।

पढ़ें कन्नौज में 18 साल की लड़की ने किया सुसाइड, लिखा- पापा! अब शादी का खर्च बच जाएगा

सॉरी...सुसाइड कर रही हूं
युवती ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि वह किस कदर दबंगों की छेड़खानी से परेशान थी। युवती ने तंग आकर कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था लेकिन इसके बाद भी दबंगों की हरकतें कम नहीं हो रही थीं। वे घर के आसपास भी चक्कर लगाने लगे थे जिस कारण वह डर के कारण भीतर ही रहती थी। युवती ने बताया कि एक दिन उसे तमंचा दिखाकर भी डराने धमकाने की कोशिश की गई। नोट में आगे लिखा कि, सॉरी, मैं अपनी जान दे रही हूं। इसके बाद युवती ने फांसी लगा ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दो को हिरासत में लिया
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वहीं युवत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।