उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, 6 दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत

Published : Nov 14, 2023, 09:35 AM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 10:32 AM IST
Muzaffarnagar

सार

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक साथ छह दोस्तों की मौत हो गई है।   

दिल्ली. दिल्ली देहरादून हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ट्रक में तेज रफ्तार जा रही एक कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा गया।

 

हरिद्वार जा रहे थे दोस्त

जानकारी के अनुसार यूपी के शाहदरा के रहने वाले छह दोस्त कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान एक 22 चक्का ट्रक भी हाईवे से निकल रहा था। चूंकि कार की स्पीड बहुत तेज थी। इस कारण कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार सभी दोस्तों की मौत हो गई। दुर्घटना में शिवम त्यागी, पार्श शर्मा, कुनाल शर्मा, धीरज, विशाल और उनके एक दोस्त की मौत हुई है। मृतकों के शव कार में फंसे होने के कारण काफी मश्क्कत के बाद बाहर निकाले जा सकें।

कार में सवार सभी युवकों की मौत

घटना उत्तरप्रदेश में दिल्ली देहरादून  मुजफ्फरनगर छपार क्षेत्र में स्थित रामपुर चौराहे के समीप की है। दिल्ली के शाहदरा निवासी सभी 6 दोस्त दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। तभी मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे बजे तेज रफ्तार में जा रही कार हाईवे पर जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे मौके पर ही कार में सवार सभी युवकों की मौत हो गई। जिन्हें क्रेन की सहायता से कार को काटकर निकाला गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध