
लखनऊ। यूपी सरकार ने गुरुवार को नगर निकायों (UP Nagar Nikay Chunav 2023) में महापौर समेत अन्य सीटों पर चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 762 सीटों में से 760 नगर निकायों की सीटों पर आरक्षण की सूची जारी की गई है। इनमें 17 नगर निगमों में मेयर, नगर पालिका परिषद की 199 और नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 सीटें शामिल हैं। बीते 5 दिसम्बर को सीटों के आरक्षण के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को कैंसिल कर दिया गया है। 6 अप्रैल शाम 6 बजे तक ही आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
मेयर की 8 सीटें अनारक्षित
नगर विकास मंत्री एके शर्मा की ओर से जारी आरक्षण सूची (UP Nagar Nikay Chunav 2023) में मेयर पद पर महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इन छह सीटों में से तीन सामान्य महिला, दो सीटें पिछड़ा वर्ग और एक सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। मेयर पद की 8 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं।
महिलाओं के लिए नगर पालिका में 73 सीटें आरक्षित
एके शर्मा ने बताया कि आयोग के परिवर्तन से लाभ हुआ है। पहले ऐसे 49 जिले थे, जहां अनुसूचित जाति का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। अब उनके खाते में दो सीटें आई हैं। महिलाओं के लिए नगर पालिका में 73 सीटें आरक्षित हैं। सीटों का आरक्षण उप्र राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप ही किया गया है।
नए नोटिफिकेशन से क्या बदला?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।