UP News: आंगनवाड़ी को स्मार्टफोन और डिवाइस, यूपी में महिला सशक्तीकरण और रोजगार को बढ़ावा

Published : Mar 29, 2026, 05:45 PM IST
Yogi Adityanath Anganwadi smartphone distribution

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित करेंगे। साथ ही नियुक्ति पत्र देकर रोजगार को बढ़ावा देंगे और नए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण व लोकार्पण की शुरुआत करेंगे।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और रोजगार सृजन को नई गति देना है। कार्यक्रम के दौरान मिशन रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस (Anganwadi Growth Monitoring Devices)

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस दिए जाएंगे। इनमें स्टैडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर और मदर-चाइल्ड वेटिंग स्केल शामिल हैं। प्रदेश में कुल 1,33,282 स्टैडियोमीटर, 10,553 इन्फैंटोमीटर और 58,237 वेटिंग स्केल वितरित किए जाएंगे, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी अधिक सटीक और प्रभावी हो सकेगी।

नियुक्ति पत्र वितरण से बढ़ेगा रोजगार (Mission Rozgar UP)

मुख्यमंत्री 10 नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके अलावा 46 जिलों में 739 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 42 जिलों में 15,203 सहायिकाओं को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

स्मार्टफोन वितरण से बढ़ेगी डिजिटल मॉनिटरिंग (Digital Anganwadi UP)

कार्यक्रम में 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 69,794 कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे डिजिटल डेटा संग्रहण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

आंगनवाड़ी भवनों का नया डिजाइन और निर्माण कार्य (Infrastructure Development UP)

मुख्यमंत्री आंगनवाड़ी केंद्रों के नए डिजाइन का विमोचन भी करेंगे, जिसकी लागत लगभग 30.32 लाख रुपये प्रति भवन है। इसके साथ ही इन कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा, जिन पर कुल 1,37,04.29 लाख रुपये खर्च होंगे।

  • 13 जिलों में 633 आंगनवाड़ी केंद्रों
  • 28 जिलों में 71 बाल विकास परियोजना कार्यालयों
  • 27 जिलों में 69 अन्य केंद्रों

लोकार्पण से मजबूत होगा बुनियादी ढांचा (UP Anganwadi Projects Launch)

इसके अलावा 70 जिलों में 2,468 आंगनवाड़ी केंद्रों और 29 जिलों में 69 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3,13,26.31 लाख रुपये है। इससे प्रदेश में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

महिला सशक्तीकरण और बाल विकास को मिलेगा बल (Women Empowerment UP)

यह पूरा कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण, बच्चों के पोषण और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘7 एयरपोर्ट खोले, 6 बंद हो गए…’ बीजेपी सरकार पर ये क्या बोल गए अखिलेश!
नोएडा एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा MRO हब, अब ठीक होने विदेश नहीं जाएंगे भारतीय विमान