UP News: CM योगी ने कृषि विज्ञान कांग्रेस में 45 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, एग्री स्टार्टअप और संस्थानों को भी मिला अवॉर्ड

Published : Apr 09, 2026, 10:39 AM IST
Yogi Adityanath krishi vigyan congress agri innovation awards

सार

लखनऊ में कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। साथ ही कृषि स्टार्टअप्स और संस्थानों को भी पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में कृषि नवाचार और तकनीक पर चर्चा हुई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को छठे उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26’ के तहत 15 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।

इसके अलावा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान अकादमी के 30 वैज्ञानिकों को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार पर विस्तृत चर्चा की गई और मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट और विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार विजेता

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

डॉ. सत्य प्रकाश, प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, सब्जी विज्ञान विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ

विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार

  • कृषि विज्ञान: डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, मेरठ
  • सब्जी एवं उद्यान विज्ञान: डॉ. अखिलेश चन्द्र मिश्रा, बांदा कृषि विश्वविद्यालय
  • पशुपालन, पशुचिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान: प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार गंगवार, अयोध्या
  • जैव प्रौद्योगिकी: डॉ. वैशाली, मेरठ
  • सामाजिक विज्ञान (कृषि प्रसार, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान): डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिजनौर

विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार

डॉ. श्वेता, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर

युवा वैज्ञानिक पुरस्कार विजेता

  • कृषि विज्ञान: डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, बांदा
  • सब्जी एवं उद्यान विज्ञान: डॉ. मनीष पांडेय, वाराणसी
  • पशुपालन एवं मत्स्य विज्ञान: डॉ. प्रमिला उमराव, मेरठ
  • जैव प्रौद्योगिकी: डॉ. विशाल चुग, बांदा
  • सामाजिक विज्ञान: डॉ. रूपन रघुवंशी, बाराबंकी

उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार

  • कृषि विज्ञान: डॉ. उत्कर्ष सिंह, अयोध्या
  • सब्जी एवं उद्यान विज्ञान: डॉ. निमित सिंह, अयोध्या
  • सामाजिक विज्ञान: डॉ. संदीप कुमार, अयोध्या

संस्थानों और स्टार्टअप्स को भी मिला सम्मान

  • लैंडस्केप रीस्टोरेशन लीडरशिप अवॉर्ड: डॉ. रमेश सिंह, इक्रीसेट हैदराबाद
  • उत्कृष्ट कृषि संस्थान पुरस्कार: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी

यूपी एग्री स्टार्टअप पुरस्कार विजेता

  • ड्रोनटेक लैब, नोएडा
  • गरिमा डी-हाइड्रेटेड फूड एलएलपी, मेरठ
  • ग्रीनॉक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा
  • श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म, बागपत
  • वेलविद इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा

उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और विशेष सम्मान

सुरेश कुमार गुप्ता को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। वे हापुड़ में 121 वर्ष पुरानी गोशाला का संचालन कर रहे हैं और वहां उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP News: CM योगी का बड़ा विजन- कृषि में तकनीक, MSP और डिजिटल प्लेटफॉर्म से किसानों की आय बढ़ाने की योजना
Today Weather in Lucknow: नोएडा, लखनऊ और आगरा‑मेरठ सहित यूपी के 6 शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए बारिश या तेज धूप!