दीपोत्सव 2024: प्रयागराज में जगमगा उठा संगम, अयोध्या की तरह दीपों से रोशन हुआ तट

Published : Oct 30, 2024, 08:10 PM IST
Deepotsav-2024-celebrated-at-Ayodhya-and-Prayagraj

सार

अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज में भी दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगम और यमुना तट पर हजारों दीयों से जगमगाहट फैली और गंगा आरती की गई। देव दीपावली पर और भी भव्य आयोजन की तैयारी है।

प्रयागराज, 30 अक्टूबर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस वर्ष पहले दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सीएम योगी की प्रेरणा से अयोध्यावासी इस वर्ष पच्चीस लाख दीयों के प्रज्जवलन का नया गिनीज़ बुक रिकॉर्ड बना रहे हैं। सीएम योगी और अयोध्यावासियों के उत्साह से प्रेरित होकर संगम नगरी प्रयागराज में भी दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। प्रयागराज में संगम तट और यमुना नदी के किनारे बलुआ घाट में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रयागराज वासियों ने मां गंगा और यमुना की आरती की और दीप प्रज्जवलित कर संगम तट को प्रकाशमान कर दिया।

गंगा मइय्या की जय का उद्घोष

दीपावली से पूर्व दीपोत्सव पर बुधवार को प्रयागराजवासियों ने संगम तट पर एकत्रित हो कर मां गंगा की आरती की और दिये जलाकर संगम तट को प्रकाशमान कर दिया। सैकड़ों की संख्या में प्रयागराजवासियों ने प्रभु श्रीराम, गंगा मइय्या और सनातन धर्म की जय का उद्धोष किया। इसके साथ ही यमुना नदी के तट पर बलुआ घाट में भी यमुना आरती समिति के लोगों के साथ सैकड़ों लोगों ने दीप दान और घाटों पर दिये जला कर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। साथ ही प्रयागराज के मंदिरों में छोटी दीपावली और हनुमान जयंती का पर्व का भी दीप प्रज्वलन के साथ मनाया गया।

देव दीपावली पर और बड़ा होगा आयोजन

सामान्य तौर पर प्रयागराज में देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन सीएम योगी की पहल पर अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव से प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में गंगा और यमुना के तटों पर लोग जनसहभागिता से दीपोत्सव कार्यक्रम का उत्सव मनाते हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में भी लोगों ने बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए और गंगा आरती के साथ दीपदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। देव दीपावली पर भी यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आगामी दो माह के बाद प्रयागराज दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का साक्षी बनने जा रहा है। इसी संगम तट पर लाखों और करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा, जो दीपोत्सव की तरह कई रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल