ऐसा तो हैवान भी नहीं करते जैसा इन्होंने किया, जिंदा कछुए को कागज की तरह जला दिया

Published : Jun 17, 2024, 05:30 PM ISTUpdated : Jun 17, 2024, 05:37 PM IST
up news

सार

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सामने आई है। जहां दो लोगों ने एक जिंदा कछुए को जलाकर मार डाला। इसके बाद उसे पकाकर खा भी गए।

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इन इंसानों ने तो हैवानियत की भी सारी हदें पार कर दी। दरअसल, इंसानियत को शर्मसार करने वाले कुछ लोगों ने एक कछुए को चूल्हे पर जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं कुछ ने तो इसका वीडियो भी बनाया और उसे शेयर कर दिया। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह क्रूरता उनको इतनी महंगी पड़ने वाली है।

सहारनपुर के देवबंद इलाके की यह शॉकिंग घटना

दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना सहारनपुर के देवबंद इलाके की बताई जा रही है। जहां राजपुर इलाके के रणसुआ गांव के कुछ लोगों ने यह अमानवीयता की है। इन लोगों ने ना सिर्फ कछुए को जिंदा जलाया, बल्कि उसे पकाकर खा भी गए। यह युवक इतने निडर थे कि उन्होंने कछुए को जिंदा जलाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। अब राजपुर पुलिस ने इन तस्करों पर मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया है।

यूपी पुलिस ने आरोपियों को पहले छोड़ा फिर पकड़ा

पुलिस चौंकी इंचार्ज खूब सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी बनाए गय दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों की पहचान आकाश और सुनील के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ महज 151 की धारा में एफआईआर की गई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। क्योंकि पुलिस ने पहलो तो दोनों आरोपियों को पकड़ा, लेकिन सबूत नहीं मिलने का बोलकर उन्हें छोड़ दिया गया। अब जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल