महाकुंभ 2025: संगम तक जाने के लिए नहीं देने होंगे पैसे! चलेगी मुफ्त शटल बस

Published : Jan 03, 2025, 04:39 PM IST
UP Prayagraj mahakumbh 2025 shuttle bus sangam transportation snana parv fare free service

सार

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए 7000 बसें, 350 शटल और 200 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर शटल सेवाएँ मुफ्त होंगी!

प्रयागराज | महाकुंभ 2025 के आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं के लिए 7000 स्पेशल बसों, 350 शटल और 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान शटल बसों की सेवा मुफ्त होगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के संगम तक पहुंच सकेंगे।

महाकुंभ 2025:श्रद्धालुओं के लिए फ्री शटल बस सेवा

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है कि प्रमुख स्नान पर्वों जैसे मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दौरान शटल बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। यह बसें संगम और अन्य प्रमुख स्नान घाटों तक सेवा प्रदान करेंगी।

मुख्य विशेषताएँ

  • शटल बसें हर 10 से 15 मिनट पर उपलब्ध होंगी।
  • रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ और देरी से बचाया जा सके।
  • संगम क्षेत्र से अन्य प्रमुख स्नान घाटों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी।

प्रमुख 10 रूट:

  • दरियाबाद से गोविंदपुर
  • एयरपोर्ट से बांगड़ धर्मशाला
  • सिविल लाइंस से दुर्वासा आश्रम
  • दारागंज से बिसौना
  • करेली से संगम घाट

इसके अलावा कुंभ मेला क्षेत्र से अन्य पड़ोसी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर किया जाएगा।

17 अतिरिक्त रूट: सामान्य दिनों की सुविधा

महाकुंभ के सामान्य दिनों में 17 नए रूटों पर शटल बसें चलेंगी, जिनमें प्रमुख रूट्स हैं:

  • शांतिपुरम से रेमंड नैनी
  • पूरामुफ्ती से फूलपुर
  • सहसों से फाफामऊ

नई रूट की शुरुआत:

  • एयरपोर्ट से बांगड़ धर्मशाला
  • दरियाबाद से गोविंदपुर
  • आधुनिक तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था

महाकुंभ 2025 में बस सेवा को आधुनिक बनाने के लिए GPS ट्रैकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को बसों की लोकेशन और टाइमिंग की जानकारी आसानी से मिलेगी। इसके अलावा बसों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और इमरजेंसी हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था होगी।

श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा

यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महिला और बुजुर्ग यात्रियों के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था की गई है, और 24x7 मॉनिटरिंग टीम मौजूद रहेगी।

महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्व:

  • पहला शाही स्नान – 14 जनवरी 2025, मकर संक्रांति
  • दूसरा शाही स्नान – 29 जनवरी 2025, मौनी अमावस्या
  • तीसरा शाही स्नान – 3 फरवरी 2025, बसंत पंचमी
  • चौथा शाही स्नान – 12 फरवरी 2025, माघी पूर्णिमा
  • पांचवा शाही स्नान – 26 फरवरी 2025, महाशिवरात्रि

यह भी पढ़ें : 

महाकुंभ 2025: यहां है संगम के सबसे पास पार्किंग! जानिए पार्किंग प्रबंधन क्या है?

महाकुंभ 2025 : संगम की रेत पर दिखा सांपों वाले बाबा का चमत्कार! क्या है कहानी?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ससुराल पहुंचकर सिर्फ 20 मिनट में दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दूल्हे ने मानने की हर कोशिश की लेकिन...
नीति आयोग के सदस्य होंगे मुख्य अतिथि, BHU का 105वां दीक्षांत समारोह होगा खास