रामपुर: शादी के सिर्फ 15 दिन बाद दुल्हन का असली रंग देख बेरंग हो गया दूल्हा

Published : Jul 25, 2024, 01:55 PM ISTUpdated : Jul 25, 2024, 06:35 PM IST
bride of up

सार

यूपी में महज शादी के 15 दिनों के बाद ही दुल्हन ने ऐसे कांड को अंजाम दिया, जिसके बाद पति की दुनिया 1 झटके में पलट गई। बताया जा रहा है कि शॉपिंग के बहाने मार्केट जाने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई।

रामपुर। यूपी के रामपुर में सैदनगर की नई नवेली दुल्हन शादी के मात्र 15 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई। वो पति के साथ शॉपिंग करने गई थी और वहीं से प्रेमी संग गायब हो गई। दुकान से कुछ जरूरी सामान खरीदना है…यह कहकर उसने पति को दूर खड़ा कर दिया था। जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी तो पति परेशान हो गया। शाम में उसे सूचना मिली कि उसकी वाइफ अपने प्रेमी के साथ नौ-दो-ग्यारह हो गई तो उसके होश उड़ गए।

रिपोर्ट के मुताबिक- शादी के 2 दिन बाद युवक काम के सिलसिले में होटल चला गया था। घर आने पर पत्नी शॉपिंग के लिए रामपुर चलने की जिद करने लगी। इसके बाद वो उसे शादाब मार्केट ले गया। इसी दौरान शातिर महिला ने अपने अरमानों को पूरा किया और बॉयफ्रेंड के साथ रफूचक्कर हो गई। महिला के घरवालों से भी उसने जानकारी मांगी लेकिन उन्होंने भी किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। शाम को क्लियर हो सका कि वो प्रेमी के साथ गई है।

इसी तरह का दूसरा केसः यूपी के बांदा में शादी से पहले भागी लड़की

ऐसी ही एक अन्य मामला यूपी के बांदा में हुआ। यहां की एक लड़की की शादी 13 जुलाई को होने वाली थी। घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच वो प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की की उम्र 22 साल थी। इलाके में रहने वाले एक लड़के से उसका अफेयर चल रहा था। मामले पर थाना तिंदवारी के थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि एक लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की खोजबीन सर्विलांस के जरिए कर रही है। जैसे ही कुछ सुराग मिलते हैं, उन्हें बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: UP की महिला का राजस्थान में चक्कर, प्रेमी के साथ घर बसाने जवान बेटे की हत्या

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में Heatwave का कहर! बच्चों को बचाने के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
PM Modi Varanasi Visit: काशी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, 6322 करोड़ की योजनाएं और नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात