UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा पारा

Published : Mar 06, 2025, 03:30 PM IST
up weather

सार

 UP Weather: उत्तर प्रदेश में तेज़ पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट आई है, जिसके कारण दिन में हल्की ठंड और रात का मौसम भी सर्दी का अहसास करा रहा है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिन से चल रही पछुआ हवाओं की रफ्तार बुधवार को 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम का मौसम एक बार फिर से सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, लेकिन शुक्रवार से हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी और तापमान में वृद्धि हो सकती है। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

हालांकि, गर्मी का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे चुका है लेकिन दिन में हल्की ठंड और रात का मौसम भी सर्दी का अहसास करा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 11 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और इस दौरान हल्की हवाएं चलेंगी, जो ठंड का एहसास कराएंगी। इस बीच, बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: मार्च में यूपी में पड़ेगी भयंकर गर्मी, 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी पछुआ, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती हैं। 7 से 9 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। 10 और 11 मार्च को मौसम में शुष्कता हो सकती है, जबकि इस दौरान कोहरा भी नहीं छाएगा। 6 से 11 मार्च तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट