UP Weather: उत्तर प्रदेश में होली से पहले गर्मी बढ़ रही है लेकिन सुबह-शाम ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है लेकिन तेज हवाओं से तापमान में गिरावट संभव है।

UP Weather: होली से पहले उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है, हालांकि, रात और सुबह में हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। मंगलवार शाम को तेज हवाओं के चलने के बाद बुधवार सुबह मौसम थोड़ा ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन तेज हवा के असर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल दोपहर में धूप खिल रही है और आने वाले दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की उम्मीद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो दिनों के बाद गर्मी में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों के बाद गर्मी में और वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुलाबी सर्दी का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। रात और सुबह में ठंड का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: CM योगी के बयान पर ये क्या बोल गए Akhilesh, कहा- जो खुद बीमार है वो...!

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

5 मार्च यानी आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान, प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 6 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं, बुधवार की तरह, चल सकती हैं। इसके बाद, प्रदेश में तेज हवाएं नहीं चलेंगी। इसके अलावा, 7, 8 और 9 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, और इस दौरान राज्य के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे, जिसका मतलब है कि इन दिनों कोई भी खराब मौसम या बारिश की संभावना नहीं है।