यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में होगा। कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। सावित्री देवी के निधन पर राजनीतिक जगत से भी शोक संवेदनाएं सामने आने लगी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में उनकी मां का विशेष स्थान रहा है। मां के निधन की यह खबर पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। देखिए सावित्री देवी के निधन से जुड़ी यह विशेष रिपोर्ट।














