चिराग पासवान ने अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बयान को भ्रामक बताया। उन्होंने विदेशी मंचों पर देश की छवि बिगाड़ने की आलोचना की। साथ ही बेवरेज सेक्टर हेतु GST श्रेणियों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। दिल्ली में नेशनल बेवरेज कॉन्क्लेव 2026 के दौरान चिराग ने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दुनिया भारत और भारतीय नेतृत्व की तारीफ कर रही है, तब देश के नेता प्रतिपक्ष विदेशी मंचों पर भारत की छवि खराब करने वाले बयान क्यों देते हैं? चिराग ने विदेशी हस्तियों के भारतीय राजनीति में टिप्पणी करने और विपक्ष द्वारा उन्हें मंच देने पर भी सवाल उठाए। वहीं, बेवरेज इंडस्ट्री को लेकर उन्होंने GST में और कैटेगरी बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने सत्तू, मखाना और सी-बकथॉर्न जैसे भारतीय उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी बात की।

YouTube video player