UP Monsoon Update: लखनऊ में उमस का कहर, जानिए कब बरसेगी जोरदार बारिश

Published : Sep 08, 2025, 10:55 AM IST
up weather alert heavy rain monsoon

सार

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट: पिछले 24 घंटे में पूर्वी व पश्चिमी यूपी में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई। लखनऊ में उमस भरी गर्मी बनी रही। मौसम विभाग ने 11 से 13 सितंबर के बीच तराई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सामान्य से कहीं कम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में छिटपुट वर्षा के आसार हैं, जबकि 11 से 13 सितंबर के बीच तराई के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ में धूप और उमस

रविवार को लखनऊ में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। अधिक आद्रता की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

  • अधिकतम तापमान: 35.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा)
  • न्यूनतम तापमान: 26.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा)

यह भी पढ़ें: बिलकुल भी न छोड़ें साल का ये अद्भुत नजारा, जानिए UP में कहां-कब दिखेगा लाल चंद्रमा

बारिश में भारी कमी

  • पूर्वी यूपी: अनुमानित 7.4 मिमी के मुकाबले 2.5 मिमी बारिश (67% कम)
  • पश्चिमी यूपी: अनुमानित 7.5 मिमी के मुकाबले 1.3 मिमी बारिश (83% कम)
  • प्रदेश में औसत: अनुमानित 7.4 मिमी के मुकाबले सिर्फ 2 मिमी बारिश (73% कम)

हालांकि, 1 जून से 7 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 644.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य अनुमान 641.4 मिमी से थोड़ा अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी। इस दौरान अधिक तापमान और उमस लोगों को परेशान करती रहेगी। इसके बाद 11 से 13 सितंबर के बीच तराई के जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की-फुल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का डिजिटल विजन: 2047 तक यूपी बनेगा ग्लोबल टेक हब, 6 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका