हाथरस हादसे का ताजा अपडेटः राहुल गांधी ने पोंछे पीड़ितों के आंसू, पढ़ें अब तक गिरफ्तार हुए लोगों के नाम

Published : Jul 05, 2024, 02:58 PM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 04:52 PM IST
Hathras

सार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग में हुई भीषण भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के 3 दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार (5 जुलाई) को हाथरस का दौरा किया।

Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग में हुई भीषण भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के 3 दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार (5 जुलाई) को हाथरस का दौरा किया। कांग्रेस नेता ने भगदड़ पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कुछ प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए अलीगढ़ का भी दौरा किया।

हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के परिवार से मुलाकात करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ''मैं यह बात राजनीतिक चश्मे से नहीं कहना चाहता, लेकिन प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए.'' वे गरीब परिवार हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुले दिल से मुआवजा देने का अनुरोध करता हूं।''

हाथरस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट

बता दें कि इस मामले में अब तक यूपी पुलिस ने भोले बाबा की आयोजन समिति के छह सदस्यों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार किए गए सभी 6 लोग सत्संग में 'सेवादार' (स्वयंसेवक) के रूप में काम करते थे। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने PTI को बताया कि FIR में शामिल एकमात्र आरोपी फरार है। इस मामले में शामिल मुख्य प्रवचन गुरु सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि (भोले बाबा) से भी पूछताछ की जाएगी।

जाने किन लोगों को किया गया गिरफ्तार?

पुलिस महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह लोग सत्संग में 'सेवादार' (स्वयंसेवक) के रूप में काम करते थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा और मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुलिस ने राम लड़ैते (50), उपेंद्र सिंह यादव (62), मेघ सिंह (61), मुकेश कुमार (38) और महिलाओं मंजू यादव (30) और मंजू देवी (40) के रूप में की है।

ये भी पढ़ें: हाथरस हादसे में मृत लोगों के घर पहुंचे राहुल गांधी, आयोजक की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर