कानपुर की निशि गुप्ता बनी UPPSC PCS-J 2022 की टॉपर, पान वाले की बेटी को टॉप पर देख गदगद हो गए CM योगी

Published : Aug 31, 2023, 10:14 AM ISTUpdated : Aug 31, 2023, 10:29 AM IST
UPPSC PCS-J Result:

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2022 की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा का रिजल्ट 30 अगस्त को घोषित किया। इसमें कानपुर की निशि गुप्ता ने टॉप किया है। पढ़िए टॉपर के सक्सेस फंडे...

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2022 की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा का रिजल्ट 30 अगस्त को घोषित किया। इसमें कानपुर की निशि गुप्ता ने टॉप किया है। प्रयागराज के शिशिर यादव ने दूसरा, जबकि कासगंज की रश्मी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। पढ़िए टॉपर के सक्सेस फंडे...

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2022 रिजल्ट: टॉपर की सक्सेस स्टोरी

टॉपर निशि गुप्ता ने कहा कि पहली रैंक हासिल करना अप्रत्याशित था, हालांकि उन्हें एग्जाम क्रैक करने की पूरी उम्मीद थी। निशि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को समर्पित किया, जिन्होंने पूरे समय उनका साथ दिया।

निशि के पिता निरंकार गुप्ता पान की दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। निशि का छोटा भाई इंजीनियर है। उसने आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग की है।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2022 के सेकंड टॉपर शिशिर यादव की सक्सेस स्टोरी

दूसरी रैंक हासिल करने वाले प्रयागराज के शिशिर यादव ने कहा कि उन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में अपने दोस्तों की तुलना में कम अंक प्राप्त किए थे। माता-पिता ने उन्हें प्रेरित किया और वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए। शिशिर ने कहा-मैं हमेशा एक औसत छात्र था लेकिन बाद में 2018, मैंने एक दिनचर्या का पालन किया और पढ़ाई में मेरी रुचि बढ़ गई।”

(पीसीएस जे) में आठवीं रैंक हासिल करने वाली अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती निवासी रवीना ने कहा, "मुझे 5 साल बाद सफलता मिली। 2018 में स्नातक हुए मुझे आधा दशक हो गया था।"

सिविल जज-जूनियर डिविजन एग्जाम की अपडेट

परीक्षा में महिला उम्मीदवारों ने पुरुष उम्मीदवारों को पछाड़ दिया और 15 महिलाओं ने मेरिट सूची के शीर्ष 20 में जगह बनाई। बता दें कि यूपी ज्यूडिशियल एग्जाम (सिविल जज जूनियर डिवीजन) उत्तर प्रदेश कोर्ट में ज्यूडिशियल आफिसर्स की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है।

303 पदों के लिए हुई परीक्षा में 302 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। एक रिजल्ट सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन होने के कारण घोषित नहीं किया गया। सफल अभ्यर्थियों में 165 बेटियां हैं।

CM योगी ने पीसीएस जे एग्जाम को लेकर कही ये बात

X पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित होने और लड़कियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का एक मजबूत चेहरा पेश करता है।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 55% लड़कियों का चयन हुआ है, जिनमें से 15 शीर्ष 20 स्थानों पर लड़कियों द्वारा कब्जा किया जाना, नए भारत के नए यूपी की मजबूत तस्वीर को दर्शाता है।"

यह भी पढ़ें

T20 League: कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में फिल्मी सितारों का मजमा

रक्षा बंधन पर योगी ने बहनों को दिया धमाकेदार गिफ्ट, बढ़ा दी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की राशि

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ पुलिस का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग, इंस्पेक्टर को देनी पड़ी सफाई
वर्षों से अटके आवास मामलों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, ओटीएस-2026 लाने के निर्देश