कन्नौज में 18 साल की लड़की ने किया सुसाइड, लिखा- पापा! अब शादी का खर्च बच जाएगा

Published : Jul 22, 2024, 04:26 PM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 05:56 PM IST
nikita suicide case

सार

यूपी में एक 18 साल की लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कहा कि पापा अब मेरी शादी का खर्चा बच जाएगा।

कन्नौज. यूपी के कन्नौज जिले की रहने वाली 18 साल की लड़की निकिता राजपूत ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी सौतेली मां से परेशान होकर ये कदम उठाया है। उसने अपने पिता के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

निकिता यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में स्थित भोजापुर की रहने वाली थी। वह पढ़ने-लिखने में होशियार थी। वह बीए फर्स्ट इयर की छात्रा थी। पास के एक गांव में स्थित प्राइवेट स्कूल में वो पढ़ती थी। चर्चा है कि वह अपनी सौतेली मां से बहुत परेशान थी। उसकी सौतेली मां की बात पर पिता विश्वास कर लेते थे लेकिन निकिता के साथ ऐसा नहीं होता था। इसी वजह से वो परेशान थी।

निकिता ने सुसाइड नोट में लिखा, पापा...

निकिता ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘’पापा! मेरी मौत के बाद मेरी शादी का खर्चा बच जाएगा। आपने कभी अपनी बेटी की बात पर विश्वास नहीं किया। मेरे अच्छे पापा आप खुश रहना। भाई-बहनों का ख्याल रखना।'' ये बात लिखकर उसने सुसाइड कर लिया। निकिता के पिता संजीव कुमार ने बेटी की मौत की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : UP की महिला का राजस्थान में चक्कर, प्रेमी के साथ घर बसाने जवान बेटे की हत्या

मामा ने सौतेली मां पर लगाया आरोप

निकिता के मामा गिरजेश कुमार ने शिकायत पत्र में  सौतेली मां और भाई बहन पर भांजी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सौतेली मां निकिता को बहुत परेशान करती थी। जिसकी वजह से वो सुसाइड करने को मजबूर हो गई थी।

यह भी पढ़ें : UP में 5 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी बीवी, पति ने घर में लगा दी आग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर