Monsoon in India: उत्तराखंड के बाद UP में रिकॉर्ड बारिश, मप्र, बिहार-झारखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट

लौटता मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने से भारी बारिश का सिलसिला चल पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड सहित देश के ज्यादातर राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Amitabh Budholiya | Published : Sep 12, 2023 2:30 AM IST / Updated: Sep 12 2023, 10:50 AM IST

नई दिल्ली. लौटता मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने से भारी बारिश का सिलसिला चल पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड सहित देश के ज्यादातर राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में रिकॉड बारिश, जानिए बाकी राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश में लौटते मानसून ने जैसे हाहाकार मचा दिया है। यूपी में आजकल में 19 जिलों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर का इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 11 सितंबर को उत्तराखंड के बाद यूपी में सबसे अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 398 प्रतिशत अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के बारिश के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में 11 सितंबर को 436% (32.70 मिमी.) बारिश दर्ज की गई। यूपी में 389% (31.80 मिमी.) बारिश हुई। केरल में 183% (21.80 मिमी.) तेलंगाना में 71% (9.80 मिमी.), मध्य प्रदेश में 33% (8.10 मिमी.), आंध्र प्रदेश में 59% (9.0 मिमी.) बारिश रिकॉर्ड की गई।

उत्तर प्रदेश में मानसून और बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार,13 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 13 से 15 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ वेदर रिपोर्ट और मानसून गतिविधियां

15 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 15 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और 13-15 सितंबर के दौरान विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार-झारखंड टुडे वेदर रिपोर्ट और मानसून गतिविधियां

12 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार में और 15 तारीख के दौरान ओडिशा में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 13-15 सितंबर के दौरान झारखंड और 14 और 15 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। 13-15 सितंबर के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में मानसून और बारिश का पूर्वानुमान

12 तारीख को केरल और माहे में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 12 और 15 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में और 14 और 15 सितंबर को तेलंगाना में भारी वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र गोवा में मौसम का अपडेट

15 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और मराठवाड़ा में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मणिपुर-मिजोरम में आज का मौसम

12 तारीख को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/गरज के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है; 15 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 12 सितंबर को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यूपी सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें

UP Weather Report: यूपी में तूफानी बारिश की चेतावनी, जानिए लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या में IMD का पूर्वानुमान

रिकॉर्ड बारिश से तालाब बना नवाबों का शहर Lucknow, देखें 12 PICS

 

Read more Articles on
Share this article
click me!