सोया तो लड़का था, नींद खुली तो बनी लड़की, डॉक्टर ने बदले प्राइवेट पार्ट, अब लगा रहा ये गुहार

Published : Jun 20, 2024, 01:37 PM ISTUpdated : Jun 20, 2024, 01:42 PM IST
Sex Change Surgery

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाले 20 साल के युवक मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि बिना उसकी सहमती के उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया। उसे सर्जरी की मदद से लड़का से लड़की बना दिया गया।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लिंग परिवर्तन का अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बिना उसकी मर्जी के उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया। वह सोया तो लड़का था, लेकिन नींद खुली तो लड़की बना गया गया था। डॉक्टर ने सर्जरी कर उसके प्राइवेट पार्ट हटा दिए और लड़की जैसे प्राइवेट पार्ट बना दिए।

पीड़ित का नाम मुजाहिद है। उसकी उम्र 20 साल है। उसने आरोप लगाया है कि धोखे से उसकी लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई गई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्थानीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ मिलीभगत कर ऐसा किया गया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद आक्रोश फैल गया है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने विरोध प्रदर्शन किया है।

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में हुई सर्जरी

पीड़ित की सर्जरी मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में हुई। वह संजक गांव का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि 3 जून को ओमप्रकाश ने धोखा देकर उसकी सर्जरी करा दी। ओमप्रकाश ने डॉक्टरों को मुजाहिद की सर्जरी करने के लिए राजी किया। इसमें मुजाहिद के जननांगों को निकालना और जबरन लिंग परिवर्तन करना शामिल था।

झूठ बोलकर मुजाहिद को अस्पताल ले गया ओमप्रकाश

मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश पिछले दो साल से उसे धमका रहा था। उसे परेशान कर रहा था। ओमप्रकाश ने झूठ बोला था कि उसे कोई मेडिकल समस्या है। इसके लिए अस्पताल जाकर जांच करानी होगी। वह ओमप्रकाश की बातों में आकर उसके साथ अस्पताल चला गया था। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने मुजाहिद को एनेस्थीसिया दिया। इसके बाद उसका सेक्स-चेंज ऑपरेशन कर दिया गया। मुजाहिद अब न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है।

मुजाहिद ने कहा, "वह मुझे यहां ले आया। अगली सुबह मेरा ऑपरेशन हुआ। होश आया तो मुझसे कहा गया कि तुम लड़का से लड़की बन गए हो।" मुजाहिद ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश ने कहा है कि अब उसे उसके साथ रहना होगा। उसे परिवार या समुदाय के लोग स्वीकार नहीं करेंगे।

मुजाहिद ने कहा, "उसने (ओमप्रकाश) कहा कि मैंने तुम्हें पुरुष से महिला में बदल दिया है। अब तुम्हें मेरे साथ रहना होगा। मैंने एक वकील तैयार किया है। तुम्हारे लिए कोर्ट मैरिज की व्यवस्था की है। अगर तैयार नहीं हुए तो तुम्हारे पिता को गोली मार दूंगा और तुम्हारे हिस्से की जमीन अपने नाम कर लूंगा फिर इसे बेचकर लखनऊ चला जाऊंगा।"

किसान नेता श्याम पाल ने किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में किसान नेता श्याम पाल के नेतृत्व में बीकेयू कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया। श्याम पाल ने ओमप्रकाश और सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कन्नड़ एक्टर दर्शन की खौफनाक करतूत, इतना पीटा कि फट गए रेणुका स्वामी के Testicles, कुत्तों ने खाया चेहरा

श्याम पाल ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल में अंग तस्करी का रैकेट चल रहा है। ये लोग बिना सहमति के अंग निकालते हैं। लिंग परिवर्तन कर देते हैं। मुजाहिद के पिता ने 16 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ