SDM ज्योति मौर्या फैमिली ड्रामा: पति-पत्नी के चक्कर में बुरे फंस गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे

Published : Nov 06, 2023, 09:43 AM IST
Uttar Pradesh SDM Jyoti Maurya

सार

SDM ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक के बीच लंबे समय से चला आ रहा घरेलू विवाद खत्म हो चुका है, लेकिन इनके चक्कर में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की नौकरी खतरे में पड़ गई है। आलोक आरोप लगाते रहे हैं कि मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के बीच कोई चक्कर है।

प्रयागराज. SDM ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक के बीच लंबे समय से चला आ रहा घरेलू विवाद खत्म हो चुका है, लेकिन इनके चक्कर में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की नौकरी खतरे में पड़ गई है। आलोक आरोप लगाते रहे हैं कि मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के बीच कोई चक्कर है।

SDM ज्योति मौर्या फैमिली ड्रामा, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.आलोक द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद ज्योति मौर्या अपने ऊपर लगे करप्शन के चार्जेस से भी मुक्त हो गई हैं। लेकिन पति-पत्नी के चक्कर में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे बुरी तरह फंस गए हैं।

2. आलोक ने मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के बीच प्रेम-प्रसंग होने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था कि मनीष दुबे उन्हें मरवाना चाहते हैं। बेशक आलोक और ज्योति मौर्या के बीच विवाद खत्म हो गया है, लेकिन मनीष दुबे को सस्पेंड करने की तैयारी है।

3. डीजी होमगार्ड की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे पर एक्शन लेने को हरी झंडी दे दी है। इनके खिलाफ विभागीय जांच होगी।

4. आलोक ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे उनकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। साथ ही शिकायत में कहा था कि PCS(Provincial Civil Service) बनने के बाद ज्योति ने भ्रष्टाचार के जरिये करोड़ों की सम्पत्ति बनाई। हालांकि कोर्ट केस के बीच ही दोनों के बीच समझौता हो गया।

5. विवाद के बीच ज्योति मौर्या ने भी आलोक के खिलाफ लखनऊ के धूमनगंज थाने में FIR दर्ज कराई थी। बहरहाल, मनीष दुबे इस समय महोबा में पदस्थ हैं।

6. बता दें कि ज्योति और आलोक की शादी 2010 में हुई थी। 2015 में ज्योति SDM बनी थीं। कपल की दो जुड़वां बेटियां हैं। इनके तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, लेकिन बाहर बाकी विवादों में इनके बीच समझौता हो चुका है।

7.पति आलोक ने SDM ज्योति मौर्या के खिलाफ करप्शन से पैसा बनाने की शिकायत की थी। लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली। जांच में भी करप्शन की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। लिहाजा जांच बंद हो रही है।

8. 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था। आलोक का दावा रहा है कि इसके बाद उन्होंने ज्योति को पढ़ाया-लिखाया। लेकिन वो बदल गई। विवाद यही से शुरू हुआ था।

9. 22 सितंबर को फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान आलोक ने सुलह होने का एफिडेविट लगाने का फैसला किया था।

10. हालांकि मीडिया में आलोक-ज्योति मौर्या का फैमिली ड्रामा अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मनीष दुबे का नाम सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें

पति की टेंशन से छुटकारा पाने के बाद SDM ज्योति मौर्या को मिली अब ये Good News

सनकी शौहर: बगैर पूछे आईब्रो क्या बनवा लीं, दुबई से दे दिया 'तीन तलाक'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी