UP Weather Report: मानसून की विदाई के साथ ही बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए बारिश का पूर्वानुमान

Published : Oct 07, 2023, 07:16 AM ISTUpdated : Oct 07, 2023, 07:18 AM IST
tamilnadu weatherman chennai rain

सार

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने 29 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी से वापसी शुरू की थी, 6 अक्टूबर को यह मध्य यूपी से भी विदा हो चुका है।

लखनऊ. ज्यादातर हिस्सों से मानसून की विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 7 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्से में एक-दो जगहों पर बादलों गरजने के साथ बौंछारें पड़ सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में मानसून, बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 8 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं है। 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 10 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। 10 और 11 अक्टूबर को पश्विमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने 29 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी से वापसी शुरू की थी, 6 अक्टूबर को यह मध्य यूपी से भी विदा हो चुका है।

भारत का मौसम, असम-मेघालय में बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है।

बिहार, बंगाल में मौसम, बारिश का अपडेट

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, उत्तरी ओडिशा के आंतरिक भागों, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई।

यह भी पढ़ें

UP Today Weather: विदा होने की तैयारी में मानसून, सुबह-शाम ठंड का दिखने लगेगा असर

अयोध्या में होने जा रही अद्भुत रामलीला-जानिए कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Excise Policy 2026-27: उत्तर प्रदेश में डिस्टिलरी निवेश और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
होंठ-जीभ नीले पड़े, सिर-कान में गहरे चोट के निशान..ऐमन खान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे