UP Weather Report: दिन में उमस और रात को सर्दी का अहसास, राजस्थान सहित कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार

Published : Oct 21, 2023, 07:40 AM ISTUpdated : Oct 21, 2023, 07:51 AM IST
rain in tamilnadu

सार

मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। दिन में उमस और रात को सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक है, लेकिन न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।

लखनऊ. मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। दिन में उमस और रात को सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक है, लेकिन न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम: बारिश और टेम्परेचर का पूर्वानुमान

नोएडा-गाजियाबाद में दिन में तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है। गोरखपुर-वाराणसी में दिन में धूप और रात को ठंड का अहसास रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR और राजस्थान-पंजाब-हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

21 से 23 अक्टूबर के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

22 और 23 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र तमिलनाडु में मौसम और बारिश

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश में, फिर मध्य महाराष्ट्र और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। शेष देश में मौसम शुष्क रहा।

रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, मिजोरम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) कोमोरिन क्षेत्र पर है और समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) 21 अक्टूबर की रात से उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

Vivah Anudan Yojana 2023: गरीब परिवार बेटी की शादी के लिए यहां से ले सकते हैं ₹20000

UP Weather Report: बदल रहा है यूपी का मौसम, दिन में कड़ी धूप, तो रात को सर्दी का अहसास

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सालों की मांग अब पूरी: बुलंदशहर में दो नए बस रूट की तैयारी पूरी होने को
BHU के 13,650 छात्रों को डिग्री, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा डॉ. वी.के. सारस्वत का बयान