उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही रात के समय हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप पड़ रही है। उत्तर प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों का डेरा देखा जा रहा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही रात के समय हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप पड़ रही है। उत्तर प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों का डेरा देखा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश का मौसम: बारिश और टेम्परेचर

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात का टेम्परेचर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ में उमस भरा माहौल है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 21 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं।

पश्चिम यूपी जैसे-नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को जरूर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश में 20 से 26 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।

चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर श्रीलंका होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

22 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचने की संभावना है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। महाराष्ट्र के प्रात, दक्षिणी मध्य प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश हुई। शेष देश में मौसम शुष्क रहा।

भारत का मौसम, बारिश का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है।

21 और 21 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। अगले दो से तीन दिनों के लिए लक्षद्वीप, दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें

Bharat Gaurav Train: नहीं मिलेगा दक्षिण भारत घूमने का ऐसा शानदार मौका

Ayodhya Deepotsav 2023: 21 लाख दीपों से रोशन होगी अयोध्या