UP Today Weather: सुबह-शाम दिखने लगा सर्दी का असर, नवंबर मेंं छाने लगेगा कोहरा

Published : Oct 26, 2023, 07:27 AM IST
aqi

सार

उत्तर प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में गुलाबी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह-शाम सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर तक यूपी का मौसम शुष्क बना रह सकता है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में गुलाबी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह-शाम सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर तक यूपी का मौसम शुष्क बना रह सकता है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। बारिश रुकने से सर्दी भी तेजी से नहीं बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश मौसम, टेम्परेचर और सर्दी का असर

मौसम विभाग ने कहा है कि लखनऊ में अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री बने रहने की संभावना है। लखीमपुर खीरी,वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, गोरखपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। हालांकि नवंबर से कई जिलों में कोहरा छाने लगेगा। टेम्परेचर भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अभी यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। जैसे ही यह हटेगा, टेम्परेचर में गिरावट होने लगेगी और सर्दी बढ़ेगी।

असम, मेघालय और नागालैंड का मौसम

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश हुई।

भारत के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें

Good News नमो भारत: अगले 6 महीने में मेरठ साउथ तक चलाने की तैयारियां, जानिए डिटेल्स

UP Weather Report: यूपी में सर्दी की दस्तक, कई राज्यों में तूफान 'तेज' को लेकर अलर्ट

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल