वाराणसी देवांश मर्डर मिस्ट्री: 'बचपन के प्यार' को दी ऐसी मौत कि रूह कांप उठी, कुछ साल Live In में रही, फिर दे बैठी किसी और को दिल

Published : Jun 26, 2023, 09:25 AM ISTUpdated : Jun 26, 2023, 09:27 AM IST
Uttar Pradesh Varanasi Chandauli Devansh Yadav Murder Mystery

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सटे चंदौली में देवांश यादव मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि यह मर्डर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड और BHU की स्टूडेंट अनुष्का तिवारी ने अपने नए प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर किया था।

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सटे चंदौली में देवांश यादव मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि यह मर्डर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड और BHU की स्टूडेंट अनुष्का तिवारी ने अपने नए प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर किया था। पुलिस की शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि अनुष्का और देवांश पहले लिव इन रिलेशन में रहते थे। बाद में दोनों अलग हो गए, पर देवांश उसका पीछा कर रहा था। इसी वजह से अनुष्का ने उसे मारने की साजिश रची।

वाराणसी किलर प्रेमिका, देवांश यादव हत्याकांड, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.वाराणसी से सटे चंदौली में हाइवे किनारे देवांश यादव का शव मिला था। पुलिस ने जब इन्वेस्टिगेशन शुरू की, तब इसमें उसकी एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का तिवारी, उसके नए बॉयफ्रेंड राहुल सेठ और एक अन्य दोस्त सादाब का नाम सामने आया।

2. पुलिस के अनुसार, देवांश और अनुष्का बचपन के दोस्त थे। उन्होंने कानपुर के सरस्वती इंटर कॉलेज में एक साथ 12वीं तक पढ़ाई की थी।

3. देवांश और अनुष्का कुछ साल तक लिव इन रिलेशन में भी रहे। हालांकि बाद में झगड़े होने लगे, तो अलग हो गए।

4. वाराणसी के काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने बताया कि अनुष्का का आरोप है कि देवांश उसका पीछा करता था। इसलिए उसने अपने नए प्रेमी राहुल सेठ और उसके दोस्त सादाब के साथ मिलकर देवांश को मरवा डाला।

5. पुलिस की जांच में सामने आया कि अनुष्का ने साजिश के तहत देवांश को मिलने वाराणसी बुलाया था। यहां उसने कार में देवांश को बैठाया। कार सादाब चला रहा था। जबकि राहुल पीछे से स्कूटी से आ रहा था।

6. पुलिस के अनुसार, अनुष्का ने देवांश को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वो बेहोश हो गया, तो चंदौली के अलीनगर ले जाकर हाईवे किनारे उसके सिर में गोली मार दी।

7. आरोपियों ने देवांश को मारने के लिए पेचकस का भी यूज किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। मामला सुलझाने वाली टीम को 25000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

8. BHU की स्टूडेंट अनुष्का तिवारी को भेलूपुर थाने की पुलिस ने 24 जून को कानपुर के कल्याणपुर से अरेस्ट किया था। राहुल सेठ और सादाम जौनपुर के निवासी हैं।

9. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी को बड़ी बेरहमी से मरवाया। पहले उसका सिर कई बार हाईवे किनारे पड़ी गिट्टी पर पटका।

10. आरोपियों ने देवांश के शरीर पर पेचकस भी घोंपे। जब लगा कि वो नहीं मरा, तो सिर में गोली मार दी। इसके बाद शव को ले जाकर दूर नाले में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें

जबलपुर फैमिली सुसाइड: पहले 10 साल के बेटे को फंदे पर लटकाया और फिर कपल ने भी दी जान, आखिर ऐसा क्या हुआ था?

मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: छत पर सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काटा, आखिर क्या देखकर सनका था बड़ा भैया?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र