Video: पीएम मोदी की बनारस में तीसरी जीत के साथ बनेंगे कई रिकॉर्ड, जानिए अबतक कौन कौन लगा चुका है हैट्रिक?

Video: पीएम मोदी की बनारस में तीसरी जीत के साथ बनेंगे कई रिकॉर्ड, जानिए अबतक कौन कौन लगा चुका है हैट्रिक?

Published : May 17, 2024, 07:11 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में हैं। काशी में पीएम मोदी का इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से है। इस बार पीएम मोदी के चुनाव प्रबंधकों की कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने की होगी। 

 

Varanasi Lok Sabha Constituency: पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में हैं। काशी में पीएम मोदी का इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से है। अजय राय, तीसरी बार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

हालांकि, चुनाव विशेषज्ञों की मानें तो इस बार पीएम मोदी के चुनाव प्रबंधकों की कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने की होगी। दरअसल, सबसे अधिक वोट प्रतिशत पाकर जीतने का रिकॉर्ड अभी भी यहां के सांसद रहे चंद्रशेखर के नाम है। चंद्रशेखर ने 1977 में 66.22 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की थी। भारतीय लोकदल के कैंडिडेट चंद्रशेखर को 66.22 प्रतिशत वोट मिले तो दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम को 17.42 प्रतिशत वोट मिले। कम्युनिस्ट नेता उदल 11.08 प्रतिशत वोट पाए थे।

पीएम मोदी पिछली बार तीन प्रतिशत से चूके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के चुनाव में 63.60% वोट पाकर बनारस के सांसद बने थे। वह तीन प्रतिशत से रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे। सपा प्रत्याशी शालिनी यादव 18.40 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे तो कांग्रेस के अजय राय 14.38 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में  4 लाख, 79 हजार, 505 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी शालिनी यादव को हराया था।

2014 में पीएम मोदी पहली बार 56.37 प्रतिशत वोट पाकर बनारस के सांसद बने थे। दूसरे नंबर पर रहे अरविंद केजरीवाल को 20.30 प्रतिशत वोट मिले तो कांग्रेस के अजय राय को 7.34 प्रतिशत वोट मिले थे।

यह चुनाव कई मायनों में पीएम मोदी के लिए खास

2024 का चुनाव कई मायनों में खास है। इस चुनाव में कई नए रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं। अगर पीएम मोदी को बनारस से इस बार अपने पिछले वोटों से तीन प्रतिशत अधिक मिलता है तो वह काशी से सबसे अधिक वोट प्रतिशत हासिल करने वाले सांसद बनेंगे। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी को दो पूर्व सांसदों की कतार में भी खड़ी करेगी।

जीत की हैट्रिक वाले तीसरे सांसद बनेंगे मोदी?

1952 में अस्तित्व में आई वाराणसी संसदीय सीट से कांग्रेस के रघुनाथ सिंह और शंकर प्रसाद जायसवाल ने ही अभी तक जीत की हैट्रिक लगाई है। रघुनाथ सिंह ने 1952, 1957 और 1962 में लगातार तीन जीत हासिल की तो बीजेपी के शंकर प्रसाद जायसवाल ने 1996, 98 और 1999 में जीत हासिल की थी।
 

03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
Read more