भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर खुलेंगे राज, गायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मिली इतने दिन की रिमांड

Published : Apr 12, 2023, 05:34 PM IST
Samar Singh

सार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर पुलिस ने गायक समर सिंह की गिरफ्तारी की थी। जिसके बाद कोर्ट ने चार दिन के लिए रिमांड की मंजूरी दे दी है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत ने समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। गायक को पुलिस 13 अप्रैल की सुबह दस बजे से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक स्वीकृत हुई है। मतबल समर सिंह पुलिस कस्टडी में पूरे चार दिन सात घंटे रहेगा। कोर्ट में समर सिंह जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ था।

मोबाइल लोकेशन की वजह से हुई है समर की गिरफ्तारी

दरअसल सारनाथ थाने की पुलिस ने समर सिंह की सात दिन की रिमांड अदालत से मांगी थी मगर कोर्ट ने चार दिन की मंजूरी दी है। पुलिस का कहना है कि गायक समर का अभिनेत्री की हत्या के मामले में मोबाइल बरामद किया जाना जरूरी है। इतना ही नहीं पुलिस को समर के लखनऊ और मुंबई स्थित ऑफिस जाकर उसके और अभिनेत्री आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन व फिल्मों के करार संबंधी कागजात बरामद भी करना है। गायक समर की रिमांड का विरोध फौजदारी के अधिवक्ता अनुज यादव, आशीष सिंह और विकास यादव ने किया। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा समर की गिरफ्तारी मोबाइल की लोकेशन की वजह से हुई है।

मुकदमा दर्ज होते ही गायक और उसका दोस्त हुआ फरार

आपको बता दें कि सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए मृतका वाराणसी आई थीं। उसके बाद 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह और उसके दोस्त बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही दोनों फरार हो गए।

समर को गाजियाबाद से घेराबंदी कर पुलिस ने था पकड़ा

पुलिस द्वारा छानबीन की वजह से छह अप्रैल की रात गाजियाबाद में अपने रिश्तेदार के घर ठहरने गए गायक समर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद गाजियाबाद की अदालत में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सड़क मार्ग से बीते शनिवार की सुबह वाराणसी लेकर आई। फिर करीब सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने समर सिंह की रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इसके अलावा समर के साथी संजय सिंह की तलाश में सारनाथ थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीमों की दबिश जारी है।

मेरठ: रेप के बाद पंचायत में हुआ निकाह का फैसला, शादी से ठीक पहले गायब हो गया दूल्हा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना