India Weather Forecast: यूपी-झारखंड-विदर्भ में फिर से लू के थपेड़े, दिल्ली-NCR, पंजाब-हरियाणा में धूल भरी आंधी का अलर्ट

Published : Jun 06, 2023, 07:08 AM ISTUpdated : Jun 06, 2023, 07:10 AM IST
Weather Forecast in India

सार

भारत मौसम विभाग(IMD) और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आजकल में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है।

नई दिल्ली. भारत मौसम विभाग(IMD) और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आजकल में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है।

शेष कर्नाटक, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश संभव है। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

वेदर अलर्ट-भारत में मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 7 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। लक्षद्वीप और केरल 7-9 जून के दौरान और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक 7 जून को बारिश की गतिविधियां रहेंगी। (यह तस्वीर पिछले दिनों गुरुग्राम की है)

भारत में अधिकतम तापमान और हीट वेव चेतावनी

पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और तमिलनाडु में 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।

बिहार में 9 जून तक अलग-अलग इलाकों में हीट वेव से गंभीर हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

9 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी झारखंड, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है; 7 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के ऊपर; 7 से 9 जून के दौरान विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश; पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8 और 9 जून को लू चल सकती है।

भारत में कौन सा वेदर सिस्टम एक्टिवेट है?

स्काईवेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) से एक ट्रफ तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है।

एक और ट्रफ उत्तर पूर्वी बिहार से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रही है। दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव में कल 6 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

वेदर रिपोर्ट-भारत में बीते दिन ऐसा रहा मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर के अनुसार, बीते दिन तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

गुजरात क्षेत्र, दक्षिण उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

पूर्वी बिहार, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लू की स्थिति बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़ें

Monsoon Activities in India: केरल पहुंचने में लेट हुआ मानसून, राजस्थान और मप्र में अभी भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

बिहार का खगड़िया पुल हादसा-गंगा से ऐसी उठीं लहरें कि 'सुनामी' जानकर लोग भाग खड़े हुए, ये दूसरी बार टूटा, 2 और भी पुल ढह चुके हैं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम